Samastipur

DM ने डोंगा में गन्ना डालकर किया हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र 2024-25 कार्य का शुभारंभ

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/हसनपुर :- हसनपुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच समस्तीपुर के DM रौशन कुशवाहा के द्वारा किया गया। देवघर से आए हुए पुजारी मुन्ना पंडा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चीनी मिल के केन करियर पर डोंगा पूजा एवं हवन कार्यपालक अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार तिवारी के द्वारा सम्पन्न करवाया गया। कार्यपालक अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार तिवारी के देख-रेख में चीनी मिल के सभी वरीय व कनीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पूजा और हवन में भाग लिया।

पेराई सत्र में किसी प्रकार की कोई बाधा न हो, इसकी कामना उपस्थित लोगों ने की। इसके बाद लक्ष्मीपुर के किसान रामबालक यादव के बैलगाड़ी, रामपुर के किसान वीरेंद्र राय के मिनी ट्रैक्टर, देवरा के किसान राजीव कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह के ट्रैक्टर व मझौल के ट्रक की पूजा अर्चना हुई। उसके बाद जिलाधिकारी ने चारों गाड़ियों के चालकों को चादर, मिठाई आदि देकर सम्मानित भी किया।

चीनी मिल के उपमहाप्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक ने बताया की गन्ना किसानों को किसी तरह की कठिनाई नहीं हो, जिसके लिए क्षेत्रीय कर्मियों ने पूर्व में ही गन्ना पर्ची कैलेंडर का वितरण कर चुके हैं। उन्होंने किसानों को साफ-स्वच्छ व ताजा गन्ना लाने की अपील की। उन्होंने बताया कि गन्ना खरीद कैलेंडर में निर्धारित प्रारूप के अनुसार होगी।

मौके पर चीनी मिल के कार्यपालक अध्यक्ष आरके तिवारी, पूर्व विधायक राजकुमार राय, राम नारायण मंडल, शिवचंद्र यादव,डॉक्टर जवाहर प्रसाद सिंह,पूर्व प्रमुख सुभाष चंद्र यादव, राजीव कुमार सिंह उर्फ पिंकू सिंह,राजीव राय रामसखा राय,अमन सिंह,भोला प्रसाद सिंह,संजय सीतांशु,निखिल कुमार मंटू, सुनील यादव,चीनी मिल के गन्ना उपाध्यक्ष सुरेंद्र पाल सिंह, उपमहा प्रबंधक गन्ना सुग्रीव पाठक,प्रबंधक गन्ना पुनीत चौहान, टीकम सिंह,उदय राज सिंह,सतीश सिंह,अनुज मालिक,संदीप पाटिल, मनोज प्रसाद, परमवीर सिंह, आशुतोष कुमार पाठक, मनोज मदन मदनमोहन मिश्रा,तुलसी कुमार मंडल,दीपक कुमार, रामकृष्ण प्रसाद, राजेंद्र मिश्रा,सत्यार्थ शुक्ला, दिनेश कुमार सिन्हा,अजय त्रिवेदी, अभय नाथ मिश्रा,रुद्रकांत सिंह,शोभित शुक्ला,सुधांशु शुक्ला, कृष्ण ठाकुर,सुधांशु भारद्वाज,सतील कुमार सिंह,वीर सिंह यादव,सतीश यादव,गौरी शंकर कुमार,राजेश सिंह,शंकर महतो,शिवशंकर सिंह,अशोक महतो,शंकर महतो आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

48 सेकंड ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

7 मिनट ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

15 मिनट ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

27 मिनट ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

1 घंटा ago

शहर के BRB कॉलेज में NSS मैराथन का आयोजन, प्रतिभाशाली धावकों का हुआ चयन

समस्तीपुर : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा की अंगीभूत इकाई बलिराम भगत महाविद्यालय में राष्ट्रीय…

1 घंटा ago