Samastipur

दलसिंहसराय में ऑटो स्टैण्ड संचालक को गोलियों से किया छलनी, मौ’त के बाद जमकर बवाल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/दलसिंहसराय :- बीती रात घर के बाहर एक शख्स को बदमाशों ने गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना भगवानपुर चकसेखु मुहल्ले की है। घटना सोमवार रात करीब 9.30 बजे की है। मृतक की पहचान अशोक राय के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक का शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक उजियारपुर के महिसारी का मूल निवासी था।

बदमाशों ने घर के पास ही उस पर अंधाधुंध गोली चलाई। बताया जाता है कि उसके दो गोली शरीर के आर पार हो गयी थी, जबकि चार गोली पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों ने निकाली। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी गई है। बताया जा रहा है, कि अशोक राय कई मामलों में आरोपित भी था। जिसमें नाबालिग लड़की का अपहरण और एक दुष्कर्म का भी मामला शामिल है। वह अपने पैतृक घर के पास ऑटो स्टैण्ड भी चलाता था।

पोस्टमार्टम के बाद पैतृक घर पर शव आने के बाद ग्रामीणों ने उजियारपुर के महिसारी में सड़क जाम कर आवागमन अवरुद्ध कर दिया। सभी पुलिस के खिलाफ नारे लगा रहे थे। सड़क जाम से दलसिंहसराय-बिशनपुर पथ पर वाहनों का आवागमन ठप हो गया, बाद में पहुंचे पुलिस ने लोगों को समझा-बूझाकर सड़क जाम समाप्त कराया।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

9 सेकंड ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

1 घंटा ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

2 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

2 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

2 घंटे ago