Samastipur

समस्तीपुर जिला कांग्रेस कार्यालय में मनायी गयी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिला काँग्रेस कमिटी समस्तीपुर के तत्वाधान में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री तथा आधुनिक भारत के निर्माता स्व. पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती जिला कार्यालय में बाल-दिवस के रूप में मनाई गयी। इस अवसर पर उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर मिठाइयाँ बांटी गईं तथा एक सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिला काँग्रेस कमिटी के महासचिव मुकेश कुमार चौधरी ने किया।

अपने अध्यक्षीय भाषण में श्री चौधरी ने उन्हे भारत के निर्माता की संज्ञा दी तथा कहा की भारत जब स्वतंत्र हुआ था उस दिन देश में कोई भी कल कारखाना नहीं था तथा एक साधारण सी सुई भी हम विदेशों से आयात करते थे प्रन्तु यह उनका कुशल नेतृत्व ही था जिस कारण देश में इतने बड़े बड़े उधयोग धंधे स्थापित किए जा सके तथा उनके दिखाये मार्ग पर चल कर आज हम चाँद पर जाने की परिकल्पना कर रहे हैं।

सभा को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक अबू तनवीर ने कहा कि पंडित नेहरू दृढ़ निश्चय के व्यक्तित्व तथा विश्व का एक ऐसा महान नेता थें जिनके नेतृत्व में महा-शक्तियों से अलग हटकर विश्व को शांति का संदेश देने के लिए गुट निरपेक्ष आंदोलन की स्थापना की।

इस अवसर पर अन्य लोगों के अलावा युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मो० मोहिउद्दीन, कांग्रेस एस०सी० विभाग के जिला अध्यक्ष कामेश्वर पासवान, वारिसनगर विधानसभा युवा अध्यक्ष महफूज आलम, अशोक कुमार, इशराक आलम, रंजीता कुमारी, आशीष कुमार, मो० फैयाज़, सविता कुमारी, आशीष कुमार, रंजना कुमारी, दीपा गुप्ता, शशि कुमार, स्वाति कुमारी, सकीना बानो, विकाश कुमार, प्रशांत कुमार, मो० नज़ीर, गौतम गोविन्द, राम शंकर राय, रंजन कुमार, अवधेश कुमार, प्रमोद कुमारी आदि लोगों ने भी उनके तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर अपने विचार व्यक्त किए।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : पांच वर्षीय मासूम की चीखों में बुझ गया बचपन, आग में झुलसने से जुड़वां भाइयों में एक की दर्दनाक मौ’त

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के विशनपुर मुसहरी टोल में रविवार को…

59 मिनट ago

मुख्यमंत्री के तौर पर इस दिन हो सकती है नीतीश कुमार की आखिरी कैबिनेट मीटिंग, कई बड़े एजेंडों पर लग सकती है मुहर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कैबिनेट बैठक बुलाई है. इसे लेकर कई…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय DSP का सरकारी नंबर हैक, साइबर बदमाश कर रहे पैसों की मांग

समस्तीपुर : जिले में साइबर अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। अब…

6 घंटे ago

बिहार में यूनिसेफ, यूएनडीपी और डब्ल्यूएचओ ने कामकाज किया बंद, टीकाकरण पर असर

समस्तीपुर समेत पूरे बिहार के सभी 38 जिलों में कार्यरत यूनिसेफ (यूनाइटेड नेशंस इंटरनेशनल चिल्ड्रेंस…

7 घंटे ago

बिहार: मोतिहारी शराब कांड में नहीं थम रहा मौतों का सिलसिला, 2 और मरे; अब तक 9 की गई जान

बिहार के मोतिहारी जिले के चर्चित तुरकौलिया शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़ती…

8 घंटे ago