Bihar

बिहार में दर्दनाक हादसा; ट्रैक पर काम कर रहे तीन मजदूर ट्रेन से क’टे’, दो की मौ’त’

बिहार के खगड़िया में शुक्रवार को ट्रेन से कटकर दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गया। बरौनी-कटिहार रेलखंड के गौछारी रेलवे स्टेशन के पश्चिम केबिन संख्या 24सी के पास की घटना है। 15652 डाउन लोहित एक्सप्रेस ट्रेन से तीनों मजदूर कट गए।

मृत मजदूर जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा गांव निवासी वीरेन्द्र चौरसिया का 27 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार व राशो शर्मा का 50 वर्षीय पुत्र अर्जुन शर्मा बताया जा रहा है। वहीं घायल भी पसराहा थाना क्षेत्र के झंझरा निवासी उमी शर्मा का 45 वर्षीय पुत्र सुदो शर्मा है।

घायल का इलाज परिजनों द्वारा निजी क्लिनिक में किया जा रहा है। घटना के बाद घटनास्थल के पास अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा व महेशखूंट जीआरपी थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे कर शव का पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

इस घटना की जानकारी देते हुए मृतक के पिता वीरेन्द्र चौरसिया ने रोते बिलखते बताया की सभी गोगरी थाना क्षेत्र के गढ़मोहिनी गांव निवासी ठेकेदार जनार्दन चौरसिया के नेतृत्व में गौछारी केबिन ढाला संख्या 24सी के उत्तर रेलवे टैक पर गिट्टी चढ़ा रहा था। उसी समय जम्मू से गुवाहाटी जा रही 15652 डाउन लोहित एक्सप्रेस ट्रेन से तीनों मजदूर कट गए। जिसमें दो मजदूरों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं एक अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। इधर मानसी आरपीएफ इंस्पेक्टर ज्ञानेश कुमार झा ने बताया कि रेल ट्रैक की मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया जाता है। जो नही लिया गया था। घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

बेगूसराय-समस्तीपुर सीमा पर दो बाइकों के बीच भीषण टक्कर, दलसिंहसराय के दो युवकों की मौ’त, युवती समेत दो गंभीर

समस्तीपुर/दलसिंहसराय: समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय से सटे बेगूसराय जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र के रसीदपुर…

5 घंटे ago

10 वर्षों से बदहाल सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जलजमाव में धान की रोपाई कर जताया विरोध

समस्तीपुर/खानपुर [यशवंत चौधरी] : समस्तीपुर जिला के खानपुर प्रखंड के पुरुषोत्तमपुर अन्नु पंचायत के वार्ड…

7 घंटे ago

मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप टोटो सवार महिला से उच्चकों ने झपट्टा मारकर उड़ाए 40 हजार रुपये

समस्तीपुर : शहर के मथुरापुर थाना क्षेत्र के मुक्तापुर पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार की…

13 घंटे ago

19 और 20 जुलाई को हवा के साथ बारिश संभव, केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा द्वारा पूर्वानुमान जारी

समस्तीपुर : समस्तीपुर, बेगूसराय, सीवान, सारण, वैशाली, पूर्वी एवं पश्चिमी चम्पारण जिलों में 19-20 जुलाई…

13 घंटे ago

मिथिला पेंटिंग से नई पहचान बना रहे समस्तीपुर मंडल कारा के बंदी, ‘मुक्ति ब्रांड’ से बाजार तक पहुंच रही कैदियों की कला

समस्तीपुर : जेल की ऊंची-ऊंची दीवारें अक्सर अपराध, सजा और बेबसी की कहानियां समेटे रहती…

13 घंटे ago

समस्तीपुर में प्राचार्य के सरकारी आवास से 10 लाख रुपये से अधिक के गहने व नगद की चोरी, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज 

समस्तीपुर : शहर के आजाद चौक बीएड कॉलेज मोहल्ला स्थित अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय परिसर स्थित…

13 घंटे ago