समस्तीपुर :- समस्तीपुर नगर थाने क्षेत्र के पुरानी पोस्ट ऑफिस रोड स्थित अनिल ज्वेलर्स में हुए करोड़ों रुपये के भीषण लूटकांड मामले में पुलिस के हाथ अब तक खाली हैं। पुलिस को न तो किसी लुटेरे के बारे में ठोस जानकारी मिली है और इस बात की जानकारी हो सकी है कि किस गिरोह ने इस लूटकांड की इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस की कई टीम इस घटना में शाामिल बदमाशों का सुराग पाने व गिरफ्तारी के लिए अलग अलग काम कर रही है।
पुलिस सूत्रों की माने तो पुलिस की टीम प्रतिदिन संदिग्ध छवि के लोगों को पकड़ने के बाद थाना लाती है और पूछताछ में किसी तरह की जानकारी नहीं मिलने पर छोड़ देती है। बताया गया है कि पुलिस अब तक एक दर्जन से अधिक संदिग्धों को पकड़़ने के बाद लूट मामले में गहन पूछताछ की, लेकिन अब तक पुलिस को किसी तरह का वैसा सुराग नहीं मिल पाया है जिसके आधार पर वह लूटेरों तक पहुंच सके। इसकी वजह से पुलिस के लिए लूट की यह घटना चुनौतीपुर्ण साबित हो रही है। हालांकि पुलिस का दावा है की उसने बदमाशों की पहचान कर ली है, जल्द ही मामले को खुलासा किया जाएगा। फिलहाल अनुसंधान प्रभावित होने के चलते पुलिस इस मामले में कुछ बताने से परहेज कर रही है।
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…
समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…
समस्तीपुर : नगर निगम समस्तीपुर के नगर आयुक्त गौतम कुमार ने शुक्रवार को उत्क्रमित मध्य…
'जलने वाले जलते रहें, हम आगे बढ़ते रहेंगे. मैं गंदी नाली के कीड़ों पर ध्यान…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के बरुणा रसलपुर के समीप एसएच-88 पर तेज रफ्तार ट्रक…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में शिक्षा व्यवस्था और सरकारी संपत्तियों की बदहाली की पोल खोलने…