Samastipur

NH-28 पर ताजपुर, मुसरीघरारी, सातनपुर और दलसिंहसराय में ROB बनने का मार्ग प्रशस्त; राशि आवंटन के साथ डेडलाइन भी तय

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मुजफ्फरपुर से ताजपुर व मुसरीघरारी होते हुए बरौनी जाने वाली एनएच-28 पर सड़क हादसा व जाम की समस्या से निपटने के लिए चार जगहों पर एनएचएआाई आरओबी बनाएगा। इसके लिए राशि आवंटित करने के साथ ही निर्माण पूरा करने की डेडलाइन भी तय कर दी गयी है। विदित हो कि समस्तीपुर जिले में एनएच-28 पर ताजपुर, मुसरीघरारी, सातनपुर व दलसिंहसराय में वाहनों का बड़ी संख्या में बड़ी संख्या में आवागमन होता है।

इन स्थानों पर आये दिन हादसे भी होते रहते हैं। इस समस्या के समधान के लिए ताजपुर, मुसरीघरारी व दलसिंहसराय में एनएच पर आरओबी बनाने की एनएचएआई ने चार साल पूर्व ही प्रक्रिया शुरू की थी। तीनों जगह निर्माण एजेंसी ने आरओबी बनाने के पूर्व नाला निर्माण के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिये थे। शुरुआती दौर में अतिक्रमण के कारण काम में समस्या आने के कारण निर्माण एजेंसी गड्ढा खोदने के बाद काम छोड़ चली गयी थी।

हालांकि प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की पहल शुरू कर दी थी। उसके बाद दो साल पूर्व फिर दूसरा निर्माण एजेंसी आयी और एक सप्ताह तक नाला बनाने का काम किया। लेकिन कुछ दिन बाद वह भी चली गयी। तब सेे निर्माण का कार्य ठप था। वहीं सड़क किनारे खोदे गये गड्ढों के कारण दुकानदारों को मुसीबत का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बरसात के समय गड्ढों में पानी भरने के बाद दुकानदारी ही ठप हो जाती थी। लेकिन निर्माण कार्य उसी तरह लंबित था।

मिली जानकारी के अनुसार, एनएचएआई ने नये सिरे से ताजपुर, मुसरीघरारी व दलसिंहहसराय के साथ ही सातनपुर में भी आरओबी व अंडरपास बनाने के लिए राशि का आवंटन करने के साथ टेंडर कर निर्माण की डेडलाइन मार्च 2026 तय की है। मिली जानकारी के अनुसार, सातनपुर में 1600 मीटर में आरओबी के लिए 25.47 कररोड़, ताजपुर में 1390 मीटर, मुसरीघरारी में 1340 मीटर व दलसिंहसराय में 1200 मीटर में आओबी बनाने के लिए 105 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गयी है। इस संबंध में एनएचएआई के कार्यपालक अभियंता ललित कुमार ने बताया कि चारों आरओबी का टेंडर कराया जा चुका है। जल्द ही सभी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आओबी बनने से आवागमन होगा निर्बाध :

उक्त चारों जगह पर आरओबी बनने से मुजफ्फरपुर से बरौनी की ओर जाने वाले या आाने वाले वाहनों को जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। वेे आरओबी होकर सीधे अपने गंतव्य की ओर निकल जाएंगे। आरओबी के नीचे अंडरपास बनने से बाइक चालकों या छोटी वाहनों को भी जाम में फंसने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी।

Avinash Roy

Recent Posts

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

1 घंटा ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

2 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

3 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

3 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

3 घंटे ago

राम मंदिर चंदा चोरी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

समस्तीपुर : बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश के आलोक में जिला कांग्रेस कार्यालय समस्तीपुर…

4 घंटे ago