Samastipur

पैक्स चुनाव: विभूतिपुर में प्रतीक आवंटन के बाद प्रत्याशी के नाम सुधार के आदेश, राज्य निर्वाचन प्राधिकार से मिला निर्देश

समस्तीपुर/विभूतिपुर । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पैक्सों में आगामी 27 नवम्बर को होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर एक तरफ प्रशासनिक तैयारी जोरों पर है। वहीं दूसरी तरफ वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने भी ऐंडी-चोटी एक कर रखी है। घर-घर पहुंच कर हर एक प्रत्याशी वोटरों के बीच अपने विजन को स्पष्ट करते हुए बहुमूल्य वोट मांग रहे। इस बीच कुमार शान्त रक्षित परामर्शी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार बिहार पटना द्वारा एक आवेदन के आलोक में कार्रवाई ने प्रशासनिक गतिविधि पर गहरा सवाल खड़ा कर दिया है।

उक्त मामला प्रखंड के हाट सीट कहे जाने वाले आलमपुर कोदरिया पैक्स से जुड़ा है तो इसकी चर्चा विभिन्न चौक-चौराहों समेत प्रखंड व जिला मुख्यालय तक हो रही है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के मुताबिक पैक्स मतदाता सूची में नाम सुधार के लिए जिस वक्त आवेदन जमा लिए जा रहे थे। उस वक्त आलमपुर कोदरिया पंचायत के डीह टोला निवासी अमरजीत कुमार सिंह ने आवेदन किया था। जिसमें दावा-आपत्ति के साथ इस बात का जिक्र था कि पैक्स मतदाता सूची में इनका नाम अमरजीत कुमार दर्ज है। इसे सही कर अमरजीत कुमार सिंह किया जाय। मगर, इनके नाम में सुधार नहीं कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया। जिसकी अभिप्रमाणित प्रति प्राप्त कराने में टाल-मटोल किया जाने लगा।

तब अमरजीत कुमार सिंह ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी (सस) सह जिला पदाधिकारी, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार, मुख्य सचिव बिहार सरकार और मुख्यमंत्री बिहार सरकार से लिखित शिकायत की। आवेदक ने शिकायत पत्र के साथ आपत्ति आवेदन की प्राप्ति रसीद, मतदाता सूची मांगे जाने की प्राप्ति रसीद, आधार कार्ड की छायाप्रति, प्रारुप मतदाता सूची की प्रतिलिपि, वोटर कार्ड व बैंक पासबुक की छायाप्रति संलग्न कर भेजी।

उक्त के आलोक में कुमार शान्त रक्षित परामर्शी बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के आदेशानुसार बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी (सस) ने आवेदक का नाम सुधार हेतु कार्यालय से पत्र जारी किया। कहा कि आवेदक संबंधित पैक्स सदस्य क्षेत्र में रहने वाले दो गवाहों के आधार कार्ड की स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ पुन: अपना फोटोयुक्त शपथ पत्र एवं स्व-अभिप्रमाणित आधार कार्ड की छायाप्रति दें। ताकि, मतदाता सूची में इनका नाम सुधार किया जा सके।

अब, जब आवेदक ने पत्र के आलोक में दो दिनों के भीतर प्रखंड कार्यालय पैक्स निर्वाचन प्रशाखा में आवश्यक कागजात प्राप्त करवा दी है तो प्रशासनिक अमला सवालों के घेरे में है। यह इसलिए कि आवेदक ने आलमपुर कोदरिया पैक्स अध्यक्ष पद से ना सिर्फ नामांकन पर्चा दाखिल किया है बल्कि, स्कूटनी के बाद इन्हें चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दी गई है। प्रत्याशी अमरजीत का यह आरोप है कि कतिपय लोगों के प्रभाव में आकर प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी ने गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई है।

इधर, पूछे जाने पर बीडीओ सह निर्वाचन पदाधिकारी चंद्रमोहन पासवान ने आरोपों को बेबुनियाद बताया। कहा कि राज्य से मिले आदेश पत्र के आधार पर आवेदक ने कागजात उपलब्ध करवा दी है। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। यह बताते चलें कि प्रखंड के 29 पैक्सों में खास टभका दक्षिण और विभूतिपुर पूरब में टर्म पूरा नहीं होने के कारण चुनाव नहीं हो रहे। वहीं कल्याणपुर दक्षिण, नरहन, मुस्तफापुर डीह, बेलसंडीतारा और साखमोहन से अध्यक्ष पद समेत प्रबंध कार्यकारिणी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित होने के बाद शेष 22 पैक्सों के लिए बनाए गए बूथों पर आगामी 27 नवम्बर को मतदान होनी है।

Avinash Roy

Recent Posts

फरार चल रहे शराब कारोबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल, गुप्त सूचना के आधार पर कारवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने एक शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक…

2 घंटे ago

मोहनपुर चौक पर अज्ञात वाहन की ठोकर से टोटो चालक की मौत, सवारी को पहुंचा कर लौटने के दौरान हादसा

समस्तीपुर : समस्तीपुर - मुसरीघरारी मुख्य पथ पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर चौक पर…

2 घंटे ago

बिहार: चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिरी महिला, RPF के जवानों ने यूं बचाई जान, CCTV में कैद हुई घटना

बेगूसराय में चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान एक महिला रेलवे प्लेटफॉर्म और ट्रैक के…

2 घंटे ago

दरभंगा जातीय हिंसा: चिराग पासवान ने घायलों से की मुलाकात, बोले- किसी भी हाल में नहीं बचेंगे दोषी

दरभंगा में हुई जातीय हिंसा के पीड़ितों से रविवार को लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के…

5 घंटे ago

100 करोड़ मांगे तो भी देना चाहिए… पत्नी ज्योति संग विवाद पर पवन सिंह को एक्ट्रेस अक्षरा सिंह की नसीहत

भोजपुरी फिल्मों की एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह अपनी बेबाक टिप्पणी के लिए जानी जाती…

10 घंटे ago