Samastipur

समस्तीपुर: पत्नी के सामने ही बदमाशों ने पति की चाकू गोदकर की ह’त्या, एक गिरफ्तार

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले के सिंघिया थाना क्षेत्र में डीहा गांव में बदमशों ने एक व्यक्ति की उसकी पत्नी के सामने ही चाकू मारकर हत्या कर दी। इस घटना को बदमाशों ने बीती रात मृतक के घर के सामने ही अंजाम दिया। मृतक की कामेश्वर सिंह के पुत्र संजय कुमार सिंह के रूप में पहचान की गई है। वह सिंघिया के पैकरा स्थित एक ट्रैक्टर एजेंसी में सेल्समैन का काम करता था। घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। घर के पास हत्या की घटना से अपनी सुरक्षा को लेकर लोग स्तब्ध हैं।

बताया गया है कि संजय बीती रात करीब 12 बजे काम से घर लौटा। पत्नी ने दरवाजा खोला उसी समय बदमाश ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू से गोदे जाने से उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। बताया जाता है कि संजय को चाकू मारने वाला अपने एक दोस्त के साथ था। उसका दोस्त चाकू लेकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

हत्या का आरोपी पिज्जा का दुकानदार बताया गया है। घटना की सूचना पर सिंघिया थाने की पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची और मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या करने वाले आरोपी को छापेमारी कर अपनी गिरफ्त में ले लिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल इस मामले में परिजन ने प्राथमिकी के लिए थाना में आवेदन नहीं दिया है। घटना को लेकर तनाव की आशंका के मद्देनजर इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच में जुटी है। हत्या के लिए उपयोग किये गए चाकू की बरामदगी के लिए पुलिस आरोपी के दोस्त की खोज में लगातार छापेमारी भी कर रही है। सिंघिया थाना की पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। परिजनों का बयान मिलने पर हत्या को लेकर ज्यादा जानकारी मिल पाएगी। पुलिस अपने स्तर से छानबीन कर रही है।

Avinash Roy

Recent Posts

दोस्तों द्वारा ठंडा पेय में जहर मिलाकर पिलाने का आरोप, पत्नी ने पांच के खिलाफ करायी FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के दुधपुरा गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने…

6 घंटे ago

उद्घाटन के बाद सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल में गूंजीं स्वागत की धुनें, 40 विद्यार्थियों का हुआ भव्य प्रवेश

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत सरस्वती विद्या निकेतन प्लस टू उच्च विद्यालय…

6 घंटे ago

शिवाजीनगर में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थापना को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन, जनसहयोग अभियान ने पकड़ी रफ्तार

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर बाजार में छत्रपति शिवाजी महाराज की आदमकद प्रतिमा स्थापना के लिए चलाया…

6 घंटे ago

‘दारू पीकर पति को बेल्ट से पीटना है’ समय रैना के शो में बोलकर फंसी बिहार की टीचर साक्षी झा

बिहार की रहने वाली साक्षी झा इन दिनों कॉमेडी शो ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के नए…

11 घंटे ago

सौर ऊर्जा क्रांति में समस्तीपुर आगे, 10 हजार 631 ग्रामीण परिवारों के घर लगेंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम

समस्तीपुर : ऊर्जा विभाग द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार समस्तीपुर जिला नवीकरणीय और सौर…

13 घंटे ago

ASI बबलू प्रसाद को पिता की मौ’त के बाद अनुकम्पा पर मिली थी नौकरी, एसपी ने कहा- “हंसमुख व शांत स्वभाव के थे बबलू”

समस्तीपुर/मोहिउद्दीननगर : मोहिउद्दीननगर थाने में पदस्थापित डायल 112 के सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) बबलू प्रसाद…

17 घंटे ago