Bihar

बिहार पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट के बाद CSBC ने अभ्यर्थियों के अनुरोध ठुकराए, अयोग्य घोषित होंगी गर्भवती महिलाएं

केन्द्रीय चयन पर्षद, सिपाही भर्ती ने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम के बाद कुछ अभ्यर्थियों की ओर से पर्षद (सीएसबीसी) को भेजे गए आवेदनों को खारिज कर दिया है। सीएसबीसी ने सिपाही भर्ती विज्ञापन के नियमों का जिक्र कर इन पर विचार करने से इनकार कर दिया है। आयोग ने नोटिस जारी कर कहा, ‘केन्द्रीय चयन पर्षद की विज्ञापन संख्या 01/2023 के अन्तर्गत लिखित परीक्षा का परीक्षाफल प्रकाशन के उपरांत कतिपय अभ्यर्थियों द्वारा पर्षद को भेजे गए आवेदन विज्ञापन की कण्डिका 24 (X) 25 (i) 27(XV) , 29 तथा समय-समय पर पर्षद द्वारा प्रकाशित सूचनाओं के आलोक में विचारण के योग्य नहीं हैं।’

क्या हैं उपरोक्त नियमों में

कंडिका संख्या- 24 (x)

आवेदन-पत्र में यदि आवेदक गलत आरक्षण कोटि डालते हैं उनकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जायेगी । अतः आवेदक पूर्णतः सुनिश्चित कर लें कि वे किस वर्ग अथवा कोटि से संबंध रखते हैं ।

कंडिका संख्या- 25(i)

भरे गये ऑनलाइन आवेदन-पत्र को केन्द्रीय चयन पर्षद भेजने की जरूरत नहीं है। परन्तु भविष्य में पत्राचार/जानकारी प्राप्त करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर जरूरी है। अतः पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन-पत्र की पावती (फोटो सहित) अपने पास जरूर सुरक्षित रखें। पर्षद से पत्राचार करते समय आवेदन-पत्र की पावती (एकनॉलेजमेंट ) की छाया प्रति निश्चित रूप से संलग्न करे।

कंडिका संख्या- 27(xv)

अन्य कोई परिस्थिति जो विज्ञापन की शर्तों के विरूद्ध हो अथवा सामान्य रूप से भी प्रतियोगिता परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के विरूद्ध पाई जाए।

कंडिका संख्या- 29

ऐसी विवाहित महिलाएं जो दौड़ एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा के समय चिकित्सीय परीक्षण में गर्भवती पायी जायेंगी उन्हें चिकित्सीय प्रतिवेदन के आधार पर दौड़ एवं शारीरिक दक्षता जांच में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जायेगी तथा इस आधार पर उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया जायेगा ।

फिजिकल टेस्ट

9 दिसंबर से 10 मार्च तक बिहार सिपाही भर्ती के लिए फिजिकल की परीक्षा चलेगी। इसमें 1 लाख 87 हजार अभ्यर्थियों को बुलाया गया है, जिसमें 21 हजार 391 पदों पर अंतिम रूप से होगा चयन। एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

8 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

16 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

17 घंटे ago