Samastipur

मिथिलेश कुमार सिन्हा स्मृति संस्थान की ओर से लेखक मधुरेंद्र सिन्हा के सम्मान में समारोह का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- मिथिलेश कुमार सिन्हा स्मृति संस्थान धुरलख की ओर से राष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध स्तंभकार और लेखक मधुरेंद्र सिंहा के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर वयोवृद्ध ग्रामीण एवं समाजसेवी परमेश्वर प्रसाद ने मधुरेंद्र प्रसाद को चादर, पास एवं उपहार देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए मधुरेंद्र सिंहा ने कहा कि निष्पक्ष एवं सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका समृद्ध समाज के निर्माण में अतिमहत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए इस क्षेत्र में असीम संभावनाएं हैं।

सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के आयोजक संजीव कुमार सिंहा ने बताया कि मधुरेंद्र सिंहा जी का जन्मस्थान धुरलख है जो हम सबों के लिए गर्व की बात है। पत्रकारिता एवं लेखन के क्षेत्र में राष्ट्रीय फलक पर इनका योगदान अतुलनीय है।

सभा को सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक किशोरी महतो, साहित्यकार अशोक कुमार सिंहा, बालेश्वर राय, नरेंद्र कुमार सिंह, बिपिन कुमार मिश्रा, बिपिन बिहारी प्रसाद, रविन्द्र कुमार सिंहा, पंकज कुमार, सेवानिवृत्त उपसमाहर्ता विनय कुमार वर्मा आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण अवधेश कुमार सिंहा ने जबकि कार्यक्रम संचालन का उत्क्रमित मध्य विद्यालय लगुनियाँ सूर्यकंठ के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने किया।

बताते चलें कि लेखक मधुरेंद्र सिंहा की लिखित पुस्तक धर्मयोद्धा जयकरण का विमोचन हाल ही में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दिल्ली में किया गया था। इनके द्वारा लिखित पुस्तकों में क्रिकेट के वो चमकते सितारे तथा समाचार एवं सम्पादकीय लेखन काफी लोकप्रिय रही हैं। वर्तमान में स्वतंत्र स्तंभकार के रूप में प्रख्यात मधुरेंद्र सिंहा पूर्व में कई प्रमुख अखबारों के संपादक रहे हैं। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी ये कई बार चर्चा में शामिल रहे हैं।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर रेल मंडल में सतर्कता सप्ताह-2026 का आयोजन, DRM समेत रेलकर्मियों ने ली शपथ

समस्तीपुर : पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में ‘सतर्कता…

2 घंटे ago

समस्तीपुर में 23 नवंबर को होगा AISA का आठवां जिला सम्मेलन, पांच हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य

समस्तीपुर : आइसा जिला कमेटी की विस्तारित बैठक सोमवार को शहर के माल गोदाम चौक…

3 घंटे ago

बच्चों को दी गई पाॅक्सो अधिनियम और बाल अधिकारों की जानकारी, लगुनियां सूर्यकंठ स्कूल में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लगुनिया सूर्यकंठ में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, समस्तीपुर के तत्वावधान…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : स्कूल जाने के दौरान प्रधान शिक्षक पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान, छानबीन में जुटी अंगारघाट थाने की पुलिस

समस्तीपुर : अंगारघाट थाना क्षेत्र में स्कूल जाने के दौरान एक प्रधान शिक्षक पर बाइक…

9 घंटे ago