Samastipur

शहर के विशनपुर चौक पर सद्भावना दिवस के रूप में मनायी गयी भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर : प्रखंड के विशनपुर चौक पर इंदिरा स्मारक कमिटी द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, संचालन स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर तथा धन्यवाद ज्ञापन कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. अबु तमीम ने कहा कि देश के विकास में आयरन लेडी के नाम से मशहूर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की भूमिका बेहद अहम रही है।

उन्होंने आत्मनिर्भरता बढ़ाने और बाहरी सहायता पर निर्भरता कम करने के लिए आर्थिक सुधार किए। बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे भारतीय बैंकिंग प्रणाली मज़बूत हुई। उन्होंने कृषि क्षेत्र में हरित क्रांति की शुरुआत की, जिससे देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित हुई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि सह नगर निगम की मेयर अनिता राम ने कहा कि इंदिरा जी ने महिलाओं को समान अधिकार दिए और खेतिहर महिला मज़दूरों को पुरुषों के बराबर वेतन देने का कानून बनाया।

उन्होंने कामकाजी महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाएं शुरू कीं। वर्ष 1971 में पूर्वी पाकिस्तान में स्वतंत्रता आंदोलन और स्वतंत्रता संग्राम के समर्थन में पाकिस्तान के साथ युद्ध किया, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश को आज़ादी मिली। अपने संबोधन के क्रम में वरीय कांग्रेस नेता काजी नसीम एकता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1984 में ऑपरेशन मेघदूत के ज़रिए सियाचिन पर भारत का कब्ज़ा कराया। उन्होंने 1974 में परमाणु परीक्षण किया, जिससे दुनिया हैरत में रही।

मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मो. अबु तमीम, मेयर अनिता राम, वरीय कांग्रेस नेता काजी नसीम एकता, कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव ठाकुर मनोज भारद्वाज, स्थानीय विधायक के प्रेस प्रतिनिधि राकेश कुमार ठाकुर, कांग्रेस महिला सेल की जिलाध्यक्ष देविता देवी गुप्ता, कांग्रेस नगर अध्यक्ष डोमन राय, कांग्रेस नेता बच्चा बाबू गिरी, रामनारायण शर्मा, विश्वनाथ हजारी, मनोज कुमार राय, रामविलास राय, प्रमोद सिंह कुशवाहा, कौशल सिंह, कृष्णा कुमार राय, ठाकुर रामानुजम, मो. आशिक इकबाल, सत्येन्द्र ठाकुर, अनिश कुमार,परमानंद ठाकुर, रंजीत कुमार रंभू आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

कचरे में उठी चिंगारी से लगी आग में सिंघिया CHC में खड़ी दो एंबुलेंस जलकर राख

समस्तीपुर/सिंघिया : नगर पंचायत स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) परिसर में रविवार की देर रात…

4 घंटे ago

बूढ़ी गंडक नदी में मिला अज्ञात शव, स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची मुफस्सिल पुलिस, गोताखोरों की मदद से नदी से निकाला गया शव

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बूढ़ी गंडक नदी से सोमवार को एक अज्ञात व्यक्ति…

5 घंटे ago

दलसिंहसराय में पुलिस के कब्जे से महिलाओं ने आरोपी युवक को छुड़ाया, भीड़ ने टीम को घेरा; वीडियों हुआ वायरल

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के केवटा गांव में सोमवार को वांछित…

5 घंटे ago

बिहार में शिक्षकों की 15 हजार रुपये तक बढ़ सकती है सैलेरी, जानिए 7वें वेतनमान का और क्या-क्या मिल सकता है फायदा

बिहार के लाखों शिक्षक इन दिनों 7वें वेतनमान का लाभ नहीं मिलने को लेकर परेशान…

12 घंटे ago

बिहार: ‘मेरी सहेली ही मेरी पत्नी है’, लड़की को लड़की से प्यार तो कर ली शादी, लेकिन अब मामला थाने में

बिहार में बांका जिले के बेलहर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार की शाम…

13 घंटे ago