Samastipur

समस्तीपुर: बदमाशों ने अस्पताल कर्मी को गोली मार किया जख्मी, गंभीर हालत में रेफर

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मिर्जापुर पुलिस चौकी के पास बदमाशों ने एक निजी अस्पताल के कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को दलसिंहसराय से बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय रेफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, बाइक लूटने वाले गिरोह के बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया। युवक के सीने के पास गोली लगी है। जख्मी की विद्यापतिनगर के सीमावर्ती बेगूसराय जिला के चमथा बरखूंट चक्की गांव निवासी मकसूदन यादव के पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में पहचान की गयी है। वह दलसिंहसराय में सरदारगंज स्थित एक निजी अस्पताल में काम करता है।

बताया गया है कि प्रिंस बीती रात करीब दस बजे काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। उसी दौरान मिर्जापुर पुलिस पिकेट के पास बाइक सवार बदमाशों ने बाइक लूटने की कोशिश की, जिसका प्रिंस ने जमकर विरोध किया। जिसके कारण बदमाशों गोली चला दी। गोली लगने के बाद प्रिंस के गिरते ही बदमाश फरार हो गए। बताया गया है कि घटना की जानकारी मिलते ही परिजन पहुंचे और प्रिंस को दलसिंहसराय अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने बेगूसराय रेफर कर दिया।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

2 घंटे ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

2 घंटे ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

3 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

3 घंटे ago