Samastipur

12 NCC कैडेटों का समस्तीपुर में हुआ स्वागत, पर्यावरण जागरूकता साइक्लोथन के तहत निकले हैं साइकिल यात्रा पर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- एनसीसी की 76वीं वर्षगांठ पर एनसीसी समूह मुख्यालय मुजफ्फरपुर के 12 कैडेटों की साइकिल यात्रा शुक्रवार को समस्तीपुर पहुंची। पर्यावरण जागरूकता साइक्लोथन के तहत निकले साइकिल यात्रियों का भव्य स्वागत किया गया। इन कैडेटों ने 20 नवम्बर को मधुबनी से अपनी यात्रा शुरू की थी। पहला पड़ाव दरभंगा में था। इस दौरान 12 बिहार बटालियन के कैडेटें ने पर्यावरण संबंधी मुद्दों पर प्रकाश डालते हुए नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

इस दौरान कैडेटों ने अपनी यात्रा का अनुभव भी साझा किया। उसके बाद सभी हाजीपुर के लिए निकल गये। इस अवसर पर 12 बिहार बटालियन के कमाडिंग ऑफिसर कर्नल रविन्द्र रावत व समस्तीपुर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ मीना प्रसाद प्रमुख रूप से एपस्थित थीं। उन्होंने सभी कैडेट्स को शुभकामनाएं दीं। मंच संचालन एनसीसी पदाधिकारी ले. डॉ. राहुल मनहर ने किया।

इस अवसर पर 12 बिहार बटालियन के सूबेदार मेजर कृष्ण बहादुर थापा, सुबेदार हरेंद्र सिंह, सुबेदार भीम सरुर, सुबेदार अजय, हवालदार रुद्र, हवालदार रूपेश, हवालदार जितेंद्र, हवालदार देवेंद्र, हवालदार रोहित, भीम छेत्री, जगदीश, कमल राणा, मुकेश कुमार इत्यादि उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार टेंडर घोटाले में असली सूत्रधार कौन? हाईकोर्ट ने ED-SVU से मांगा जवाब, 6 बड़े अफसरों की भूमिका पर सवाल

बिहार में सरकारी टेंडरों में कथित हेराफेरी और करोड़ों रुपये की मनी लॉन्ड्रिंग के मामले…

2 घंटे ago

दलसिंहसराय में नाबालिग छात्रा से जबरदस्ती की कोशिश, एक हफ्ते से FIR के लिए भटक रहा पीड़ित परिवार; पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय थाना क्षेत्र में 9वीं क्लास की एक छात्रा से…

6 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल में प्रसव के दौरान महिला की मौ’त, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

समस्तीपुर : सदर अस्पताल में शनिवार को प्रसव के दौरान 26 वर्षीय महिला की मौत…

20 घंटे ago

दुर्गा पूजा को लेकर अलर्ट हुआ जिला प्रशासन, समस्तीपुर शहर के पूजा पंडालों का किया गया निरीक्षण

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और शहर में सुचारू यातायात व्यवस्था…

2 दिन ago

दुर्गा पूजा को लेकर ताजपुर में निकाला गया फ्लैग मार्च, SDO व DSP ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

समस्तीपुर : दुर्गा पूजा के सप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी एवं विजयादशमी के अवसर पर श्रद्धालुओं की…

2 दिन ago