यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : राज्य सरकार विकास के पथ पर लगातार अग्रसर है। न्याय के साथ हर गांव,टोले में हर समुदाय व हर तबके का विकास हो रहा है। सरकारी योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। गरीब के झोपड़ी तक विकास की रौशनी देखने को मिल रही है। उक्त बातें बिहार सरकार के जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को सिमरी पंचायत में आयोजित जदयू के मिलन समारोह के दौरान कहीं।
उन्होंने विभिन्न दलों से आएं पांच दर्जन लोगों को जदयू में शामिल होने पर सभी को माला पहनाकर सदस्यता ग्रहण कराते हुए कहा कि इन लोगों के जदयू में शामिल होने से पार्टी संगठन को काफी मजबूती मिलेगी। समारोह की अध्यक्षता राम उदगार महतो ने की। संचालन पूर्व उप प्रमुख रंजीत कुमार राय ने किया।
मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में सभी वर्गों के हित को ध्यान में रखते हुए हर क्षेत्र में अभूतपूर्व काम कर रही हैं। चाहे सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल व्यवस्था, शिक्षा या फिर अपराध नियंत्रण का मामला हो। कहा कि जनता का भरोसा आज भी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व पर है। मंत्री का स्वागत पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अनिल राय ने पाग, चादर, माल्यार्पण व बुके भेंट कर किया।
मौके पर प्रदेश सचिव धीरेन्द्र कुमार सिंह, वरीय जदयू नेता हरिश्चंद्र पोद्दार,जिला पार्षद अरुण कुमार सिंह, युवा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, यूथ बिग्रेड के अध्यक्ष पदमाकर सिंह लाला,दिनेश राय, रितेश सिंह, कामेश्वर ठाकुर, साधुशरण साह, प्रमोद राय,अनिल राय, ई.आदिल ईमाम, गोपाल यादव आदि मौजूद रहे।
समस्तीपुर : अनन्य विशेष न्यायाधीश (रेप एवं पॉक्सो एक्ट) मनीषा प्रकाश की अदालत ने सोमवार…
समस्तीपुर : दशहरा पर्व पर आयोजित होने वाले रावण दहन कार्यक्रम को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और…
समस्तीपुर : सदर अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों की परेशानी कम होने का…
समस्तीपुर : दशहरा एवं विजयादशमी के अवसर पर आयोजित होने वाले रावण दहन समारोह को…
समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में सोमवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में जन…
समस्तीपुर : स्थानीय उद्यमों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने, कारोबार के विस्तार और रोजगार सृजन…