Samastipur

समस्तीपुर: रात में गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा इंटर का छात्र, सुबह फंदे से लटकी मिली लाश; हत्या या आत्मह’त्या?

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/विभूतिपुर :- गर्लफ्रेंड के घर उससे मिलने गए इंटर के छात्र की मौत हो गई। मौत की गुत्थी हत्या या आत्महत्या में उलझी हुई है। मामला विभूतिपुर थाना इलाके के भुसवर पंचायत स्थित शाहपुर गांव का है। युवक का शव उसकी प्रेमिका के घर से ही फंदे से लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान शाहपुर गांव निवासी पिंटू झा के 18 वर्षीय बेटे शिवम कुमार झा के रूप में हुई है। वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि शिवम को उसकी प्रेमिका ने बीती रात अपने घर पर मिलने के लिए बुलाया था। रात को शिवम गर्लफ्रेंड से मिलने उसके घर गया। फिर सुबह में उसी घर से शिवम की लाश फंदे से लटकी हुई पाई गई।

बताया जा रहा है कि शिवम ने अपनी गर्लफ्रेंड के घर ही फांसी लगाकर सुसाइड कर दिया। दूसरी ओर, यह भी चर्चा है कि घर में लड़की के साथ पकड़े जाने के बाद प्रेमिका के घर वालों ने शिवम को फंदे से लटकाकर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल जांच के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर डायल 112 की टीम गांव में पहुंची और फंदे से लाश उतारकर थाने ले गई। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजन की ओर से अभी तक कोई आवेदन नहीं मिला है। कानून के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यहां देखें वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के अलग-अलग थानों के 36 ASI का एसपी ने किया तबादला, 24 घंटे के अंदर सभी पदाधिकारियों को नवपदस्थापन स्थल पर योगदान का निर्देश

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में विधि-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एसपी अरविंद…

6 घंटे ago

समस्तीपुर शहर के धरमपुर व मोहनपुर मुहल्ले में दो अलग-अलग जगहों पर अगलगी की घटना

समस्तीपुर : शहर के धरमपुर पासवान चौक स्थित कब्रिस्तान के भीतर उगे जंगल में शनिवार…

7 घंटे ago

समस्तीपुर : डेलिगेशन की देरी से पुलिस एसोसिएशन चुनाव का नामांकन टला, अभ्यर्थियों में नाराजगी

समस्तीपुर : पुलिस एसोसिएशन के चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन प्रक्रिया पूरी नहीं हो…

7 घंटे ago

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस और पिकअप की टक्कर में 10 की मौत, 25 से अधिक घायल

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसा हुआ है. शनिवार शाम को बस और पिकअप…

7 घंटे ago

भाजपा का मुख्यमंत्री, जदयू से निशांत समेत दो डिप्टी; सांसद ने बताया नई सरकार का फार्मूला

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने के बाद नई सरकार के गठन…

11 घंटे ago

मुख्यमंत्री आवास से सामानों की शिफ्टिंग शुरू, सीएम से इस्तीफे के बाद नीतीश का ठिकाना कहां होगा?

नीतीश कुमार ने शुक्रवार को राज्यसभा सदस्य के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ…

14 घंटे ago