Samastipur

समस्तीपुर शहर के ताजपुर रोड में फल, श्रृंगार व कपड़े दुकान में देर रात लगी आग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- शहर के ताजपुर रोड स्थित पीर स्थान के पास बुधवार रात हुई अगलगी की घटना में एक कपड़ा दुकान समेत पांच दुकानें जलकर राख हो गई। जली दुकानों में फल, कपड़ा, श्रृंगार की दुकान के अलावा होटल भी शामिल है। इस घटना में करीब 10 लाख से अधिक के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान आग बुझाने के प्रयास में एक फल दुकानदार झुलस गया। आग लगने की सूचना पर पहुंची अग्नि शमन की टीम ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक सभी दुकानें जल गई थी।

इस घटना में फल दुकानदार दिलीप शाह के अलावा धर्मशिला देवी की श्रृंगार दुकान, सोनू कुमार का फल दुकान, मुकेश कुमार और किशन कुमार की कपड़े की दुकान और सोनू कुमार की चाय नाश्ते की दुकान पूरी तरह से जल गई।

घटना के संबंध में पीड़ित दुकानदार दिलीप शाह ने बताया कि बीते बुधवार की देर रात करीब 2 बजे उन्हें अचानक गर्म सा महसूस हुआ जब उसकी नींद खुली तो उसकी दुकान धूं-धूं कर जल रही थी। वह किसी तरह दुकान से बाहर भागा। दुर्गा पूजा को लेकर एक दिन पहले करीब ढाई लाख रूपए मूल्य का फल मंगाया था। उसे बाहर निकलने का प्रयास करने लगा। जिसमें वह झुलस गया और बेहोश होकर गिर गया। जब उसे होश आया तो तब तक पूरा दुकान जल चुका था।

महिला दुकानदार धर्मशिला देवी ने बताया कि दुर्गा पूजा को लेकर उसने स्टॉक मंगाया था। जब सुबह 9 बजे दुकान खोलने के लिए पहुंची तो सारा सामान जला हुआ था । उसे घटना की जानकारी दुकान आने के बाद मिली। दुकान में आग किस कारण से लगी है यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। आगे बताया कि माना जा रहा है कि आग होटल दुकान से लगी थी। जो धीरे-धीरे आसपास के दुकानों को अपने आगोश में ले ली। उधर दुकानदारों द्वारा घटना की जानकारी नगर थाने की पुलिस को भी दी गई।

Avinash Roy

Recent Posts

मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी तेज, DM ने किया स्थल निरीक्षण

समस्तीपुर : कल्याणपुर प्रखंड स्थित मुक्तापुर मोइन को अंतरराष्ट्रीय स्तर के पर्यटन केंद्र के रूप…

1 घंटा ago

बिहार में तीन लाख का इनामी नक्सली सुरेश कोड़ा ने किया सरेंडर; 1 AK-47, एक AK-56, दो इंसास और 500 गोली का जखीरा सौंपा

बिहार, झारखंड समेत आस पास के राज्यों में खौफ का दूसरा नाम इनामी नक्सली सुरेश…

2 घंटे ago

समस्तीपुर के स्कूलों में कुत्तों की पहरेदारी करेंगे गुरुजी, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश

समस्तीपुर : अब जिले के स्कूलों में पढ़ाई के साथ-साथ अनुशासन, स्वच्छता व सुरक्षा की…

5 घंटे ago

समस्तीपुर सदर अस्पताल की व्यवस्था सुधार को लेकर सख्त हुए सिविल सर्जन, 21 फरवरी को सभी डॉक्टरों की अनिवार्य बैठक

समस्तीपुर : सदर अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सिविल सर्जन डॉ. राजीव…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में लगे सोलर मेला के दौरान 3 हजार 970 उपभोक्ता ने दिया सौर प्लेट के लिए आवेदन

समस्तीपुर : नॉर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा पटेल मैदान के प्रांगण में सोलर…

9 घंटे ago

कल्याणपुर से अपहृत दो युवकों को पुलिस ने मुजफ्फरपुर से किया बरामद

समस्तीपुर/कल्याणपुर : रामपुरा वॉटरवेज तटबंध के निकट से अपहृत दोनों युवक को पुलिस ने मुजफ्फरपुर…

10 घंटे ago