समस्तीपुर/शिवाजीनगर :- समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत हथौड़ी थाना क्षेत्र के बंधार पंचायत अंतर्गत मेघपट्टी गांव के समीप राज लाइन होटल पर रोसड़ा उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार की शाम छापेमारी की। इसमें बंधार पंचायत की पूर्व मुखिया पति राज लाइन होटल संचालक दयाशंकर दास सहीत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर सह थाना अध्यक्ष नील कमल मिश्रा ने बताया कि छापेमारी में राज लाइन होटल संचालक परशुराम गांव निवासी दयाशंकर दास को गिरफ्तार किया गया है, उन्होने कहा शराब पीने के आरोप में अन्य तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा की जब होटल की तलाशी ली गई तो उसमें से 750 एमएल की दो बोतल, 180 एमएल के 9 बोतल और तीन लीटर देसी महुआ शराब भी होटल से बरामद की गई है। सभी पर मध्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर सभी को जेल भेजा जाएगा।
समस्तीपुर/हसनपुर : समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र में दो दिनों से गायब एक 19…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूसा-समस्तीपुर मुख्य मार्ग पर बुधवार को ताल दशहरा के…
नालंदा के शीतला मंदिर में हुई भगदड़ के बाद अब बड़ा ऐक्शन लिया गया है।…
समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…
पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…