समस्तीपुर/सरायरंजन :- जिले के सरायरंजन प्रखंड के शिक्षक नियोजन इकाई से 36 नियोजित शिक्षकों का बीटीईटी का मूल प्रमाण पत्र गायब होने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। इससे पूरी व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। शिक्षकों की परेशानी देखते हुए बीडीओ ने स्थानीय थानाध्यक्ष को पत्र भेजकर सनहा दर्ज करा दिया है। इसकी सूचना डीइओ कामेश्वर प्रसाद गुप्ता समस्तीपुर को भी भेज दी गई है।
बता दें कि सरायरंजन प्रखण्ड नियोजन इकाई द्वारा वर्ष 2014 में शिक्षक नियोजन कराया गया था। शिक्षक नियोजन के दौरान शिक्षकों के शिक्षक पात्रता परीक्षा का मूल अंक प्रमाण-पत्र प्रखण्ड नियोजन इकाई के पास जमा कराया गया था। अब जब शिक्षकों ने अपनी काउंसिलिंग के लिए मूल प्रमाणपत्र की मांग की तो कार्यालय में उपलब्ध अभिलेखों में खोजे जाने के बावजूद 36 शिक्षकों का मूल बीटीइटी का अंक प्रमाण-पत्र नहीं मिला। इसका पूर्ण विवरण संलग्न कर बीडीओ ने थाना में सनहा दर्ज करा दिया है।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…