Samastipur

समस्तीपुर की बेटी मनस्वी ने कुश्ती प्रतियोगिता में रचा इतिहास, जीता गोल्ड मेडल

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर/रोसड़ा : सुंदरी देवी सरस्वती विद्यामंदिर सैनिक स्कूल बटहा के कक्षा नवम की छात्रा व शहर के लक्ष्मीपुर निवासी शिक्षिका अर्चना कुमारी एवं शिक्षक मनोज कुमार साह की सुपुत्री मनस्वी ने अखिल भारतीय स्तर पर विद्या भारती द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने का गौरव प्राप्त किया है। मीडिया प्रभारी विजयव्रत कंठ ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए छात्राओं के इस रोमांचक मुकाबले में मनस्वी ने सेमीफाइनल में राजस्थान के पहलवान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है । कांटे की टक्कर में उसने कर्णाटक के पहलवान को धूल चटाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है।

मनस्वी की इस कामयाबी पर स्कूल के अध्यक्ष बिनोद कुमार, सचिव नकुल शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, न्यासी सह विद्याभारती उत्तर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा बेगूसराय विभाग निरीक्षक कृष्ण कुमार प्रसाद, एचएम रामचंद्र मंडल, शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार, आचार्या प्रीति कुमारी आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Avinash Roy

Recent Posts

बिहार में CM पद भाजपा को तो जदयू के हिस्से क्या? समझ‍िए सत्ता के नए फॉर्मूले का पूरा गणित

बिहार में नई सरकार के गठन के स्वरूप को लेकर जदयू के भीतर कई तरह…

7 घंटे ago

समस्तीपुर में आयोजित होने वाले बाबा केवल धाम राजकीय रामनवमी मेले की तैयारी तेज

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोरवा प्रखंड अंतर्गत इन्द्रवाड़ा गांव में बाबा केवल स्थान परिसर…

8 घंटे ago

समस्तीपुर में युवक को साइबर बदमाशों ने ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 11.10 लाख की ठगी की, FIR दर्ज

समस्तीपुर : साइबर थाने की पुलिस ने ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर ठगी का एक…

8 घंटे ago

31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराने पर रुक सकती है पेंशन, समस्तीपुर जिले भर में 1.50 लाख से अधिक पेंशनधारी अभी लंबित

समस्तीपुर : सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के लाभुकों के लिए जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य कर…

9 घंटे ago

मुकम्मल हुआ तीस रोजा, कल मनेगी ईद; समस्तीपुर जिले में कब कहां होगी ईद-उल-फितर की नमाज, यहां देखें टाइमिंग…

समस्तीपुर : मुस्लिम समुदाय के लोग कल शनिवार को एक दूसरे से गले मिलकर ईद…

9 घंटे ago

समस्तीपुर जिले में मार्च महीने में बिजली चोरी के 450 FIR दर्ज, 3927 कनेक्शन काटे; करीब 1 करोड़ 31 लाख रुपये का जुर्माना, 47 लाख की वसूली

समस्तीपुर : जिले में बिजली चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को लेकर विद्युत…

10 घंटे ago