समस्तीपुर/पूसा :- समस्तीपुर जिले के पूसा थाना अंतर्गत पातेपुर गोपीनाथ गांव में एक युवक की आपसी विवाद में बहस के बाद गोली मार कर हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान पातेपुर गोपीनाथ गांव निवासी जितेंद्र पासवान के रूप में पहचान हुई है। वह लकड़ी का सामान बनाकर परिवार का भरण पोषण करता था। गांव के ही भोला सहनी पर युवक की गोली मार हत्या करने का परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है।
मिली जानकारी के अनुसार, जितेंद्र, भोला और अन्य दो तीन लोग गांव में ही बगीचे में बैठकर खा पी रहे थे। उसी दौरान किसी बात पर भोला और जितेंद्र में बहस होने लगी। उसी क्रम में भोला ने जितेंद्र को गोली मार दी। उसके बाद परिवार के लोगों को सूचना दिए बगैर इलाज के लिए समस्तीपुर लेकर रवाना हुआ। इधर घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग भी पीछे से आ गए।
बताया गया है कि परिवार के लोगों को आते देख भोला जख्मी जितेंद्र को छोड़ कर भाग निकला। उसके बाद परिजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन तब तक जितेंद्र की मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी मिलने पर एएसपी संजय कुमार पांडेय सदर अस्पताल पहुंच परिजनों से घटना की जानकारी ली।
उन्होंने बताया कि भोला सहनी संदिग्ध छवि का है। वह अवैध रूप से पिस्तौल रखता है। घटना के समय उसके भाई के भी होने की सूचना है। उसका एक भाई शराब का धंधेबाज है। उन्होंने बताया कि फिलहाल हत्या के कारण की जानकारी नहीं मिल पायी है। परिजन के आवेदन के बाद ही कारण का पता चल पाएगा। वैसे पुलिस भी अपने स्तर से घटना के कारण और इसमे शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
समस्तीपुर/उजियारपुर : उजियारपुर प्रखंड के गांवपुर पंचायत के बलभद्रपुर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का…
बिहार कर्मचारी चयन आयोग कार्यालय के बाहर मंगलवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने विभिन्न…
लालू यादव को देवघर चारा घोटाला मामले में बड़ी राहत मिली है. सुप्रीम कोर्ट ने…
समस्तीपुर : शहर के रेलवे ओवरब्रिज पर चल रहे मरम्मत कार्य का सोमवार को सदर…
समस्तीपुर/बिथान : बिहार एसटीएफ और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने अंतरराज्यीय अपराधियों के खिलाफ…
अस्पताल प्रबंधन ने राउंड द क्लाॅक बनाया रोस्टर, 24 घंटे तैनात रहेंगे डॉक्टर व कर्मी…