Samastipur

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड पर एक बार फिर बेपटरी हुई मालगाड़ी की 3 बोगियां, एक महीने पहले इसी स्थान पर बेपटरी हुई थी 6 बोगियां

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रेल खंड पर एक बार फिर से मालगाड़ी की बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। यह हादसा नारायणपुर रेलवे स्टेशन के पास गुमटी नंबर 98 पर हुआ, जहां तेल टैंकरों को खाली करने के बाद यार्ड में प्लेसमेंट के लिए वापस ले जाया जा रहा था। इसी दौरान अचानक मालगाड़ी की तीन बोगियां पटरी से उतर गईं, जिससे रेल परिचालन ठप हो गया और अधिकारियों को मौके पर तत्काल पहुंचना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, नारायणपुर स्थित डिपो में तेल खाली कर चुकी मालगाड़ी जैसे ही यार्ड में लौट रही थी, तभी यह हादसा हुआ। इस घटना ने रेल विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, क्योंकि ठीक एक महीने पहले इसी स्थान पर मालगाड़ी की छह बोगियां बेपटरी हो गई थीं। ऐसे में बार-बार हो रहे इन हादसों को लेकर स्थानीय अधिकारी चिंता में हैं और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर विचार कर रहे हैं।

घटना के बाद रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और GRP की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई और स्थिति का जायजा लिया। रेलवे के वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई है, और उन्होंने तकनीकी टीम को बुलाकर जांच के आदेश दिए हैं। खबर लिखे जाने तक पटरी पर पड़े डिब्बों को हटाने और रेल सेवा को बहाल करने का काम तेजी से चल रहा था।

Avinash Roy

Recent Posts

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

4 घंटे ago

रोसड़ा की नई SDO बनीं पूजा कुमारी, सादिक अख्तर बने समस्तीपुर सदर के नये अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए बिहार प्रशासनिक सेवा…

11 घंटे ago

BREAKING : समस्तीपुर सदर SDPO-1 बदले, सतीश सुमन को मिली जिम्मेदारी, संजय कुमार पांडेय का हुआ तबादला

समस्तीपुर : बिहार सरकार ने बिहार पुलिस सेवा के डीएसपी स्तर के 27 पुलिस अधिकारियों…

12 घंटे ago

समस्तीपुर जिले के इन 9 CHC में खुलेंगे ब्लड सेंटर, सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक और रेडक्रास पर निर्भरता होगी कम

समस्तीपुर : ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अब रक्त की…

13 घंटे ago

जस्सी ह’त्याकांड के फरार आरोपियों के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर मुफस्सिल थाने की पुलिस ने की कार्रवाई

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बहादुरपुर मोहल्ले में शनिवार को पुलिस ने जस्सी हत्याकांड…

13 घंटे ago

1 सितंबर से घर बैठे मोबाइल एप से खाद की बुकिंग; समस्तीपुर में लागू होगी नई व्यवस्था, किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाना अनिवार्य

समस्तीपुर : किसानों को अब खाद खरीदने के लिए दुकानों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।…

13 घंटे ago