समस्तीपुर/हसनपुर : हसनपुर प्रखंड के सकरपुरा में महादंगल का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न राज्यों से आये दो दर्जन से अधिक महिला और पुरुष पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया। पहले दिन 15 जोड़ी कुश्ती हुई वहीं दूसरे दिन 18 जोड़ी कुश्ती हुई। इसे देखने के लिए आसपास के गांवों के हजारों लोग पहुंचे। सकरपुरा के मुखिया रामसखा राय समेत अन्य लोग पहुंचे। कहा लुप्त होती परंपरा को यहां जीवित रखा गया है। तीन दिन तक चलने वाले दंगल में अयोध्या के बाबा नागेंद्र दास ने कई पहलवानों को चित्त किया।
दंगल में भाग लेने वाले पहलवानों में बग्गा पहलवान पंजाब, बलवान पहलवान दिल्ली, शंकर थापा नेपाल, बाबा नागेंद्र दास अयोध्या, रजत उत्तराखंड, राहुल पांडेय हरियाणा, सोनू उत्तराखंड, आलिम अली और सलीम अली दिल्ली शामिल रहे। वहीं महिला पहलवानों में जुगनू बेगूसराय, प्रिया राजस्थान, पल्लवी बनारस, मानसी झारखंड, सोनम गया से आये पहलवानों ने कुश्ती में भाग लिया। दंगल में हेमंत कुमार राय, पवन किशोर राय, त्रिभुवनाथ राय, विपिन कुमार, निलेश राय, अश्वनी कुमार, रूपेश राय, ऋषभ कुमार, राज कुमार राजा ने सक्रिय भूमिका निभायी।
समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…
समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…
समस्तीपुर : आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने निगरानी…
समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…
समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…