समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सभी थानों में सीसीटीवी अधिष्ठापन, खनन टास्क फोर्स, सड़क सुरक्षा समिति, विधि व्यवस्था की समीक्षा, दीपावली/ काली पूजा एवं छठ पर्व से संबंधित तैयारी की समीक्षा बैठक डीएम रोशन कुशवाहा ने की। उन्होंने कहा कि सभी थानों में सीसीटीवी नियमित रूप से कार्य करने चाहिए। वहीं इससे संबंधित रिपोर्ट जिला गोपनीय शाखा में सभी थाना प्रभारी भेजेंगे। इसकी निगरानी सर्वोच्च न्यायालय के आलोक में की जाती है। इसलिए किसी भी परिस्थिति में सीसीटीवी खराब नहीं रहने चाहिए।
डीएम ने खनिज विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया गया की जितने भी वाहन ओवरलोडिंग या अवैध खनन के रूप में पकड़े जाते हैं उनको निर्धारित समय अवधि में अग्रेतर कारवाई, नीलामी इत्यादि के लिए उपस्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। इसमें विलंब की स्थिति में जवाबदेही तय की जाएगी। डीटीओ को सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न दिशा निर्देशों से सभी पदाधिकारीगण को अवगत कराने का निर्देश दिया गया एवं सरकार द्वारा दिए गए निदेशो जिसमें हेलमेट की अनिवार्यता हिट एंड रन के मामले को गंभीरता से लेने के लिए सभी पदाधिकारी को निदेशित किया गया।
विधि व्यवस्था की समीक्षा क्रम में दीपावली, काली पूजा एवं छठ हेतु आवश्यक तैयारी करने घाटो इत्यादि का निरीक्षण करने, पटाखा बिक्री दुकानों की नियमित जांच करने एवं एवं बस स्टैंड इत्यादि पर अनाधिकृत वाहनों का प्रवेश या निर्धारित समय अवधि से अधिक समय तक वाहनों के पडाव का नियमित जांच करने एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु सभी अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया। बैठक में एसपी अशोक मिश्रा, अपर समाहर्ता अजय कुमार तिवारी, अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, सभी एसडीओ व एसडीपीओ एवं जिला स्तरीय कई पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन प्रखंड के नरघोघी स्थित श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में आने वाले दिनों में मौसम का…
समस्तीपुर/रोसड़ा : प्रखंड में निर्माण मजदूरों का लेबर कार्ड बनाने के लिए शुक्रवार को कैंप…
समस्तीपुर/सरायरंजन : सरायरंजन थाना क्षेत्र के किशनपुर यूसुफ स्थित एसएच-88 पर सुंदरम पेट्रोल पंप के…
समस्तीपुर : बेहतर अनुसंधान और प्रभावी अभियोजन के दम पर समस्तीपुर पुलिस ने गंभीर आपराधिक…
समस्तीपुर : बिहार विधान परिषद के दरभंगा स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में…