Samastipur

लापता नहीं, हाजीपुर में सुरक्षित हैं पटोरी के बीपीआरओ; SP ने दी जानकारी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर/पटोरी :- पटोरी के बीपीआरओ कुंदन कुमार ठाकुर लापता नहीं हैं और वे हाजीपुर में सुरक्षित हैं। इसकी जानकारी एसपी अशोक मिश्रा ने दी है। इस संबंध में एसपी ने बताया कि पटोरी के बीपीआरओ के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद उनकी पत्नी स्नेहा सोनम ने 8 अक्टूबर 2024 को पटोरी थाने में सनहा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने अपने पति के लापता होने की बात कही थी। उनका दोनों मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था।

एसपी ने कहा कि जांच व सत्यापन के क्रम में पाया गया कि कुंदन कुमार ठाकुर वर्तमान में हाजीपुर में सुरक्षित हैं। उनसे मोबाइल पर संपर्क करने पर जानकारी मिली कि इस्तीफे के बाद अत्यधिक कॉल आने के कारण उन्होंने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया था। उनकी पत्नी स्नेहा सोनम ने भी लिखित आवेदन देकर कहा है कि उनका संपर्क मोबाइल द्वारा अपने पति से हो गया है और वे लापता नहीं बल्कि हाजीपुर स्थित अपने आवास में सही सलामत हैं।

पटोरी के बीपीआरओ कुंदन कुमार ठाकुर ने कई अधिकारियों पर अत्यधिक कार्य बोझ एवं दबाव में काम करने का आरोप लगाते इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा दिए जाने के बाद उनका कोई पता-ठिकाना नहीं मिल रहा था और उनका दोनों मोबाइल भी स्विच ऑफ था। ऐसी स्थिति में उनकी पत्नी स्नेहा सोनम ने पटोरी थाना में अपने पति कुंदन ठाकुर के लापता हो जाने की सनहा दर्ज कराई थी।

वीडियो :

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में मृतक ‘छोटू’ के घर पहुंचे सांसद पप्पू यादव, सरकार से 50 लाख मुआवजा देने की मांग

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर [पद्माकर सिंह लाला] : जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो सह पूर्णिया सांसद राजेश रंजन…

3 घंटे ago

शिवाजीनगर के बरियाही घाट पुल के पास करेह नदी में तैरता दिखा अज्ञात युवक का शव, तेज बहाव में आंखों से ओझल; तलाश जारी

समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बरियाही घाट पुल के समीप करेह नदी में मंगलवार को…

4 घंटे ago

सिंघिया में एक ही रात चार दुकानों में चोरी, गेट तोड़कर लाखों की संपत्ति समेट ले गए बदमाश

समस्तीपुर/सिंघिया : समस्तीपुर जिले में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच सोमवार की…

4 घंटे ago

समस्तीपुर के युवक की संदिग्ध मौ’त, पहले पति पर हत्या का आरोप; दोस्त की पत्नी के साथ लिव-इन में रह रहा था मृतक

समस्तीपुर : प्रेम-प्रसंग से जुड़े मामले में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में…

4 घंटे ago

समस्तीपुर पहुंचे NSUI के पूर्व अध्यक्ष चुन्नू सिंह, ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं में भरा जोश

समस्तीपुर : भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) और युवा कांग्रेस के संयुक्त अभियान 'छात्रों की…

7 घंटे ago