Samastipur

बक्सर को हरा बेगूसराय और बेतिया को हरा एकलव्य सेमीफाइनल में, समस्तीपुर पटेल मैदान में आज होगा फाइनल मुकाबला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : शहर के पटेल मैदान के इंडोर हाॅल मे खेलें जा रहे राज्य स्तरीय विद्यालय बालिका अंडर-14 कबड्डी प्रतियोगिता के पांचवे दिन क्वार्टर फाइनल व प्री क्वार्टर मुकाबले खेले गए। जिसमें पहले क्वार्टर फाइनल मैच में एकलव्य बिहार ने शानदार प्रदर्शन करतें हुए पश्चिम चम्पारण की टीम को एक तरफा मुकाबले में 59-11 से एंव दूसरे क्वार्टर में बेगूसराय की टीम ने बक्सर जिले की टीम को 51-18 से पराजित कर प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में स्थान पक्का किया।

खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण एवं जिला प्रशासन समस्तीपुर के संयुक्त तत्वाधान में चल रहें राज्य स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में सोमवार को पहले सत्र के प्री-क्वार्टर फाइनल में पश्चिम चंपारण ने अरवल को 48-33 से, बक्सर ने सारण को 40-15 से, बेगूसराय ने दरभंगा को 54-14 से, पटना ने वैशाली को 50-7 से, औरंगाबाद ने मधेपुरा को 36-33 से, सिवान ने कैमूर को 49- 9 से एवं एकलव्य सेंटर ने भागलपुर को 56-11 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

वहीं लखीसराय को मधुबनी के विरुद्ध वाक ओवर लेकिन प्रतियोगिता के अंतिम आठ में अपना स्थान पक्का किया। प्रतियोगिता में मैचों का संचालन नेशनल रेफरी राणा रंजीत सिंह, अरूण कुमार, गया के आनंद शंकर तिवारी व प्रिंस कुमार, बक्सर के जयशंकर चौधरी, पटना के अविनाश कुमार, दरभंगा की ज्योति कुमारी, बेगूसराय के नंदन कुमार एवं सहरसा के रविकुमार एवं जावेद सिद्दकी के द्वारा किया गया। जिला खेल विभाग के अनुसार अन्य सेमीफाइनल एंव फाइनल मुकाबला व पुरस्कार वितरण समारोह मंगलवार को होगा।

Avinash Roy

Recent Posts

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने तीन वारंटी समेत दो पियक्कड़ों को पकड़ा

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों समेत शराब…

7 घंटे ago

क्लोन एक्सप्रेस से दिल्ली जा रही नवविवाहिता समस्तीपुर स्टेशन से गायब, शौचालय जाने की बात कहकर जेवर और नगदी भी ले गई

एक नवविवाहिता के समस्तीपुर रेलवे स्टेशन से अचानक गायब होने का मामला सामने आया है.…

7 घंटे ago

जांच के लिए समस्तीपुर पहुंची केंद्रीय टीम, बिथान के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं की शुरू की जांच

समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान प्रखंड के सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं को लेकर…

7 घंटे ago

प्रशस्त ऐप पर शिक्षकों का शत-प्रतिशत पंजीकरण का आदेश, रफ्तार चल रही सुस्त 

समस्तीपुर : सरकारी एवं निजी स्कूलों के शिक्षकों का प्रशस्त ऐप 2.0 पर पंजीकरण कराने…

8 घंटे ago

1 करोड़ रुपये से अधिक के वित्तीय घपले में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक निलंबित, वर्तमान में समस्तीपुर जिले में हैं पदस्थापित

समस्तीपुर : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग द्वारा राज्य में भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के…

15 घंटे ago

महुआ विधायक और मंत्री संजय सिंह पर दिल्ली के होटल में युवती से बदतमीजी का आरोप! तेज प्रताप यादव ने की जांच की मांग

बिहार सरकार के मंत्री और महुआ विधानसभा सीट से विधायक संजय सिंह पर एक युवती…

22 घंटे ago