समस्तीपुर : डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के ग्रामीण कृषि माैसम सेवा केंद्र व भारत मौसम विज्ञान विभाग के सहयाेग से 23 से 27 अक्टूबर 2024 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया गया है। पूर्वानुमानित अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में हल्के बादल देखे जा सकते हैं। उत्तर बिहार के जिलाें में आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है. हालांकि, बेगूसराय एवं समस्तीपुर के दक्षिणी हिस्सों में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।
इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट आने के साथ-साथ अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 19 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। पूर्वानुमानित अवधि में पुरवा हवा चलने का अनुमान है। औसतन 5 से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औतसन 10 से 15 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अगले दो दिनों तक पछिया हवा उसके बाद पुरवा हवा चलने की संभावना है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 45 से 55 प्रतिशत रहने की संभावना है।
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर द्वारा युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 10…
समस्तीपुर : अगले 14, 15, 17, 18, 20 व 21 अप्रैल को आयोजित सहायक शिक्षा…
समस्तीपुर : बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन बुधवार को समस्तीपुर जिले…
बिहार में सिवान जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसवन ढाला, लक्ष्मीपुर मोहल्ले में मंगलवार…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर प्रखंड स्थित बोरज गांव में रामनवमी का उत्सव इस…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के विभिन्न क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई…