Bihar

बिहार में दीपावली के दिन भी तबादला, दो आईपीएस के साथ 9 डीएसपी भी बदले

दिवाली के दिन भी बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारी समेत डीएसपी का तबादला किया है। इस बात की अधिसूचना गृह विभाग ने जारी किया है। गृह विभाग के द्वारा जारी अधिसूचना के तहत दो आईपीएस और 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। मुजफ्फरपुर नगर सहायक अधीक्षक भानु प्रताप सिंह को दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि दानापुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीक्षा को सहायक पुलिस अधीक्षक, अपराध अनुसंधान विभाग पटना की जिम्मेदारी दी गई है।

स्वर्ण लूटकाण्ड में जिनके खिलाफ हुई थी विभागीय कार्रवाई, उनका भी हुआ तबादला 

2016 में पुलिस निरीक्षक से प्रोन्नत वैशाली निवासी पुष्कर कुमार को अपराध अनुसंधान विभाग का पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है। वह वर्तमान में पूर्णिया के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 थे।

जानिए कौन हैं पुष्कर कुमार

पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम लूटकांड मामले में लापरवाही को लेकर एसडीपीओ पुष्कर कुमार पर कार्रवाई की अनुशंसा हो चुकी है। कार्रवाई का अनुशंसा पूर्णिया के निर्वतमान आईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने की थी। पूर्णिया निर्वतमान आईजी शिवदीप वामनराव लांडे ने अपने पत्र में आइजी ने लिखा है कि तनिष्क शो रूम में लूट की घटना के दो माह बीत जाने के बाद भी लूट का माल बरामद करने के मामले में पुलिस एक हीरे की अगूंठी बरामद कर पायी है, जो बरामदगी के नाम पर एक मजाक है।

इस मामले में आई जी शिवदीप वामन राव लांडे ने सहायक खजांची थानाध्यक्ष सहित कई पुलिस कर्मियों पर निलंबन करने का आदेश दिया था। साथ आइजी ने कहा था कि सदर पुलिस उपाधीक्षक पुष्कर कुमार की भूमिका भी संदिग्ध है। उनके पास इस घटना का ना तो पूर्वाभाष था और ना ही उनका अपने अधीनस्थ पुलिस पदाधिकारियों पर किसी तरह का कोई नियंत्रण। इसके बाद आईजी ने सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार के खिलाफ कार्रवाई करने की अनुशंसा मुख्यालय को एक पत्र भेजी थी।

इनका भी हुआ ट्रांसफर

नालंदा में विधि व्यवस्था के पुलिस उपाधीक्षक सुशील कुमार को शिवहर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। विशेष शाखा पटना में उपाधीक्षक के पद पर पदस्थापित 2013 बैच के पुलिस अधिकारी पंकज कुमार शर्मा को पूर्णिया सदर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी -1 बनाया गया है। पंकज कुमार शर्मा 53वीं-55वीं बीपीएससी बैच के हैं। वह बेगूसराय जिला के रहने वाले हैं। 2018 के 56वीं-59वीं बीपीएससी बैच के सारण निवासी अनिल कुमार को बी0वि0स0पु0 पटना-1 का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह अब तक शिवहर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर : कमरे में मिली शराब की टूटी बोतलें, दूसरे में युवक का श*’व, परिजनों ने ह’*त्या की आशंका जतायी; 10 दिन पहले ही लौटा था बनारस से

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के डढ़िया गांव में घर से कुछ…

3 घंटे ago

सरायरंजन में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार BDO सुनील कुमार को मिला; निलंबित BEO निर्मला कुमारी के स्थान पर की गई प्रतिनियुक्ति

समस्तीपुर : सरायरंजन प्रखंड में प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी…

3 घंटे ago

भूमि विवाद के 12 मामलों की सुनवाई, 7 का निष्पादन; समस्तीपुर सदर SDO की अध्यक्षता में हुई सुनवाई

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता में…

5 घंटे ago

पुत्र की पिटाई से बुजुर्ग पिता की मौ’त, जमीनी विवाद में दिया घटना को अंजाम

समस्तीपुर/ताजपुर : समस्तीपुर जिले के बंगरा थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गांव में मंगलवार की…

6 घंटे ago

समस्तीपुर में रात और सुबह के समय लगेगी हल्की ठंड, 14 से 18 अक्टूबर के मौसम पूर्वानुमान में तापमान गिरने का अलर्ट

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पूसा स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा केंद्र और भारत मौसम…

16 घंटे ago

समस्तीपुर : फर्जी APK फाइल डाउनलोड कराकर महिला स्वास्थ्यकर्मी के खाते से उड़ाए 2.07 लाख रुपये

समस्तीपुर : साइबर ठगों ने एक बार फिर अपनी चालाकी से एक महिला स्वास्थ्यकर्मी को…

1 दिन ago