Samastipur

समस्तीपुर: घर में मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, ह’त्या के आरोप में बड़ा भाई गिरफ्तार

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत उदा गांव में सोमवार सुबह एक युवक की क्षत विक्षत लाश पुलिस ने बरामद की। इसके साथ ही ग्रामीणों की शिकायत पर युवक की हत्या के आरोप में उसके बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया। मृतक की मुकेश कुमार सिंह (22 वर्ष) के रूप में पहचान हुई है। वह हैदराबाद में मजदूरी करता था। बताया गया है कि वह पांच दिन पूर्व ही गांव आया था।

ग्रामीणों के अनुसार पारिवारिक जमीन को लेकर बड़े भाई से युवक का विवाद चल रहा था। जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह करीब आठ बजे बड़े भाई ने ही गांव के लोगों को छोटे भाई की हत्या होने की जानकारी दी। लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि भाई की मौत का उसके चेहरे पर शिकन नहीं था, जिससे ग्रामीणों को शक है कि बड़े भाई ने ही उसकी हत्या की है।

बताया गया है कि बड़ा भाई रात भर गायब भी था। सुबह करीब आठ बजे घर मे जाने के बाद सबसे पहले बहनोई को कॉल कर घटना की जानकारी दी। उसके बाद घर से बाहर निकल गांव के लोगों को बताया। तब गांव के लोग घर में पहुंचे और शव देखा। मृतक के शरीर पर जगह-जगह धारदार हथियार से वार का निशान था। जिसमें शरीर क्षत विक्षत हो गया था। सूचना पर मुसरीघरारी थाने की पुलिस पहुंची और शव बरामद करने के बाद ग्रामीणों की शिकायत पर बड़े भाई को गिरफ्तार कर लिया।

Avinash Roy

Recent Posts

संजय झा ने नीतीश कुमार को सौंपा राज्यसभा चुनाव में जीत का सर्टिफिकेट, तस्वीर शेयर कर क्या बोले

जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा ने मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को…

35 सेकंड ago

केसी त्यागी ने जदयू से दिया इस्तीफा, भविष्य का प्लान भी बताया

पिछले कुछ दिनों से अपनी ही पार्टी के खिलाफ बोल कर चर्चा में रहने वाले…

57 मिनट ago

समस्तीपुर में BPL परिवारों के घरों पर मुफ्त सोलर पैनल, ‘कुटीर ज्योति योजना’ से रोशन होंगे घर

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के गरीब और निम्न आय वर्ग के बिजली उपभोक्ताओं को राहत…

5 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल : अलौली-कुशेश्वरस्थान रेल परियोजना को गति, 4.5 किमी लाइन के लिए 211 करोड़ की निविदा

समस्तीपुर : अलौली से कुशेश्वरस्थान तक प्रस्तावित नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने की…

5 घंटे ago

बिहार में Sudha की तर्ज पर खुलेंगे ‘तरकारी आउटलेट’, किसानों को मिलेगा बेहतर बाजार, समस्तीपुर में प्रखंड स्तर पर होगा सब्जी कलेक्शन सेंटर

समस्तीपुर : राज्य में सब्जी किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए सहकारिता विभाग…

6 घंटे ago