Samastipur

समस्तीपुर शहर के कई मिठाई दुकानों में छापेमारी, सैंपल कलेक्ट कर लैब टेस्ट के लिये भेजा गया, घरेलू सिलेंडर भी उपयोग में मिला

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : सदर अनुमंडल प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ शहर के कई मिठाई दुकानों में मंगलवार को छापेमारी की। साथ ही मिठाई तैयार करने वाले कच्चे पदार्थों के साथ निर्माण, साफ-सफाई और मिलावट की बिंदुओं पर जांच की गई। सदर एसडीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा निरीक्षक और उनकी टीम के साथ राजस्थान स्वीट्स, लड्डू गोपाल, स्वर्ग, तिरुपति, कोजी, क्रांति होटल पर छापेमारी की गई। इस दौरान कई दुकानों में कई अनियमितता मिली। वहीं कई जगहों पर घरेलू सिलेंडर भी उपयोग किया जा रहा था।

सदर एसडीओ ने बताया कि शारदीय नवरात्र का मौसम चल रहा है। इन पर्व त्यौहारों में बड़े पैमाने पर मिठाइयों की खपत होती है। अधिक मुनाफे के चक्कर में दुकानदार गुणवत्ताहीन और मिठाइयों में बड़े पैमाने पर मिलावट करने की शिकायत लगातार मिलती रहती है। इसी आलोक में शहर के अलग-अलग मिठाई दुकानों में छापेमारी की गई। कई दुकानों में साफ-सफाई के अभाव के साथ प्रथम दृष्टया गुणवत्ता के साथ समझौता मिला है, जिसके लिए सैंपल कलेक्ट करवाया गया है और इसको लैब में टेस्ट के लिये भेजा जा रहा है। एसडीओ ने पर्व त्यौहार के मद्देनजर मिलावट कर मुनाफा कमाने वाले मुनाफाखोर दुकानदारों के खिलाफ लगातार कार्रवाई किए जाने की बात कही है।

Avinash Roy

Recent Posts

छात्र संगठन AISA ने JNU के पूर्व अध्यक्ष की पुण्यतिथि मनायी, श्रद्धांजलि देकर किया नमन

समस्तीपुर : छात्र संगठन आइसा से जुड़े कार्यकर्ताओं ने शहर के माल गोदाम चौक स्थित…

4 घंटे ago

पटना में अपार्टमेंट में घुस कारोबारी को गोली मारी, फायरिंग करते हुए अटल पथ की ओर भागे बदमाश

पटना में शास्त्री नगर थाने के शिवपुरी नाला इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने मंगलवार…

7 घंटे ago

बिहार में घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा के लिए करना होगा इंतजार, जमीन के मालिकाना हक की अपडेट जानकारी में भी देरी

राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…

16 घंटे ago

RB काॅलेज दलसिंहसराय में ग्रेजुएशन की परीक्षा के दौरान रील्स बनाते धराए छात्र-छात्रा, दोनों को निष्कासित कर पुलिस को सौंपा गया

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…

16 घंटे ago

बिहार में SDPO साहब निकले ‘धनकुबेर’, पत्नी और महिला मित्र के नाम 11 प्लॉट खरीदे; महंगी गाड़ियों का भी शौक

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…

19 घंटे ago

CM योगी की मां पर अभद्र कमेंट करने वाला अब्दुल्ला सलीम गिरफ्तार, बिहार से उठा कर ले गई यूपी STF

उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…

22 घंटे ago