Samastipur

कल से समस्तीपुर में प्रसिद्ध कथावाचक श्री अनिरुद्धाचार्य जी महाराज करेंगे श्रीमद भागवत कथा वाचन, तैयारी पूरी

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- देश के प्रसिद्ध कथावाचक डॉ. अनुरुद्धाचार्य जी महाराज शनिवार की सुबह समस्तीपुर आ जाएंगे। सैकड़ों की संख्या में गाजे बाजे के साथ वाहनों का काफिला महाराज का भव्य स्वागत करने को तैयार है। आयोजक मंडल ने इसकी सारी तैयारी कर ली है। उनके आगमन को लेकर प्रशासनिक स्तर पर भी पूरी तैयारी की गई है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी दिलीप कुमार के अनुसार अनिरुद्धाचार्य जी के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन के तरफ से पूरी तैयारी की गई है। खासकर सुरक्षात्मक दृष्टि से पूरी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। आवागमन को सुचारू रूप से बनाये रखने के लिए रूट चार्ट बनाकर काम किया जा रहा है। कथास्थल को जाने वाली कई रूट को वन वे भी किया गया है। वाहनों के प्रवेश के लिए और पार्किंग के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। प्रवेश और निकास द्वार अलग अलग है। पूरे कथास्थल को सीसीटीवी कैमरे से लैस किया गया है। फायर ब्रिगेड एवं मेडिकल टीम की भी व्यवस्था की गई है। पेयजल और शौचालय की भी पूरी व्यवस्था है।

यहां बताते चलें कि समस्तीपुर के सरायरंजन प्रखंड स्थित उदयपुर गांव में नवरात्रि के अवसर पर शनिवार से श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर कथावाचक डॉ अनिरुद्धाचार्य जी महाराज कथा वाचन करेंगे। जिससे 5 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक समस्तीपुर वासियों को अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का सानिध्य और कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त होगा।

उदयपुर निवासी मुकुंद झा एवं उनके युवा समाजसेवी पुत्र अमन झा के सौजन्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा रहा है। इस आयोजन को लेकर आसपास के दर्जनों गांवों में उत्सवी माहौल बना हुआ है। श्रीमद्भागवत कथा को लेकर सिर्फ उदयपुर ही नहीं पूरा सरायरंजन प्रखंड सजधज कर तैयार हो गया है। उदयपुर से जुड़ने वली हर चौक-चौराहे पर तोरणद्वार बनाया गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार से शुरू हो रहे श्रीमद भागवत कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ने वाला है। कहा जा रहा है कि एक लाख से अधिक श्रद्धालु कथा श्रवण को पहुंचेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के सांस्कृतिक अध्यक्ष बने समस्तीपुर के अरशद रजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के पंजाबी कॉलोनी, गली नंबर-1 निवासी अरशद रजा को दिल्ली विश्वविद्यालय…

2 घंटे ago

अमर शहीद अखिलेश राय फाउंडेशन की पहल से महिला का सफल स्पाइनल ऑपरेशन, आर्थिक सहयोग भी मिला

समस्तीपुर : हरसिंहपुर निवासी दीपक गिरी की पत्नी का स्पाइनल (रीढ़) का सफल ऑपरेशन अमर…

4 घंटे ago

बिहार में पंचायती राज विभाग का घूसखोर JE गिरफ्तार, निगरानी ने 12 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की लगातार छापेमारी जारी है. इसी क्रम में…

4 घंटे ago

छाती में 9 mm की बाती डाल देंगे, बिहार BJP प्रवक्ता को जान से मारने की धमकी, की शिकायत

भाजपा बिहार के प्रवक्ता नीरज कुमार ने सोशल मीडिया पर मिली अश्लील गालियों और जान…

4 घंटे ago

समस्तीपुर में दो लोगों को बदमाशों ने मारी गोली, भीड़ ने एक बदमाश को पीट-पीट कर मार डाला, जानें क्या है पूरा मामला

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय में बड़ी घटना हुई है। यहां दो लोगों को…

4 घंटे ago

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ DAV ने मनाया वार्षिकोत्सव, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

समस्तीपुर : शहर के हरपुर एलौथ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल ने वार्षिकोत्सव मनाया। मुख्य अतिथि…

4 घंटे ago