समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले में नाबालिग लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जब लड़की दुर्गा मंदिर से पूजा कर लौट रही थी तब ही उसके साथ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया। मामला समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना प्रकाश में आई है। बताया जाता है कि किशोरी सोमवार की शाम करीब सात बजे गांव के ही दुर्गा मंदिर में दीप-आरती कर घर लौट रही थी।
इसी बीच पांच से छः की संख्या में मनचलों ने किशोरी के साथ जबरदस्ती एक सुनसान जगह में ले जाकर मुंह बांध का उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया है। उधर देर तक किशोरी के घर नहीं लौटने पर चिंतित स्वजनों ने जब खोजबीन शुरू की तब वह सुनसान जगह पर मिली। पूछताछ में उसने स्वजनों को आपबीती सुनाई। स्वजनों के सूचना पर उजियारपुर पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…
बिहार में आर्थिक अपराध इकाई (इओयू) की रेड से हड़कंप है। ईओयू की टीम ने…