समस्तीपुर :- जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय ने इस वर्ष भी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा पंजीकरण में देशभर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह समस्तीपुर जिले और यहां के नवोदय विद्यालय के लिए बहुत गर्व की बात है। वहीं लगातार तीसरे वर्ष 23 हजार 440 पंजीकरण कर समस्तीपुर जिले ने एक बार फिर अपना परचम लहराया है।
प्राचार्य डॉ. टीएन शर्मा ने बताया कि इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे जिलाधिकारी की प्रेरणा, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता की दृढ़ प्रतिज्ञता है। जेएनवीएसटी परीक्षा प्रभारी सह शिक्षक एके शर्मा एवं किरण सिंह ने जानकारी दी कि बिथान प्रखंड ने 2,650 पंजीकरण करके जिला में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि समस्तीपुर प्रखंड ने 1,693 पंजीकरण के साथ द्वितीय और विभूतिपुर प्रखंड ने 1,456 पंजीकरण के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
समस्तीपुर : बिहार की दुग्ध सहकारी संस्था कॉमफेड की करीब 15 वर्षों की एक परियोजना…
समस्तीपुर : मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के बरबट्टा वार्ड संख्या-8 से सोशल मीडिया पर हथियार के…
समस्तीपुर : समस्तीपुर समेत उत्तर बिहार के जिलों में अगले पांच दिनों तक मानसून सक्रिय…
दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए एक विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के…
समस्तीपुर/बिथान : समस्तीपुर जिले के बिथान थाना क्षेत्र के तेलनी गांव में गुरुवार की रात…
समस्तीपुर : मैट्रिक और इंटर वार्षिक परीक्षा 2027 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए…