Samastipur

प्रखंडों के डाटा इंट्री ऑपरेटर नहीं मानते हैं समस्तीपुर शिक्षा विभाग के DPO का निर्देश, राज्य की नाराजगी के बाद सख्ती

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर : जिले के प्रखंडों में कार्यरत डाटा इंट्री ऑपरेटर प्रारंभिक शिक्षा व सर्वशिक्षा के डीपीओ मानवेन्द्र कुमार राय के जारी निर्देश को नहीं मानते हैं। डीपीओ ने इसे गंभीरता से लेते हुए डाटा इंट्री ऑपरेटरों को सेवा समाप्ति का नोटिस भेजा है। उन्होंने उन्हें दिए गए टास्क को तीन दिनों के अंदर पूरा करने अन्यथा सेवा समाप्ति की कार्रवाई झेलने को तैयार रहने की हिदायत दे दी है। नोटिस में डीपीओ ने उनसे कहा है कि उन्हें बार-बार निर्देश देने के बाद भी उन्होंने दिए गए टास्ट को अब तक पूरा नहीं कर विभागीय कार्य को पूरा करने में उनके द्वारा शिथिलता बरती जा रही है।

इसके कारण राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्हें (डीपीओ को) असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। यह गंभीर स्थिति है। बता दें, कि जिले के सरकारी स्कूलों के नामांकित बच्चों के पिछले साल के आंकड़ों को विभाग के यू डायस प्लस 2024 पर अपडेट करना है। इसी कार्य को पूरा नहीं किया गया है। बिहार शिक्षा परियोजना समस्तीपुर कार्यालय के एमआईएस प्रभारी ने बताया कि इस कार्य की विभाग लगातार समीक्षा कर रहा है। हर समीक्षा बैठक में इस जिले की स्थिति पर विभाग नाराजगी व्यक्त करता रहा है। यह अत्यावश्यक कार्य में शामिल है। इन्हीं आंकड़ों के आधार पर छात्र छात्राओं को सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जाता है।

Avinash Roy

Recent Posts

मुख्यमंत्री से मिलकर MLC डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने समस्तीपुर के विकास से जुड़ी विभिन्न योजनाओं का रखा प्रस्ताव

समस्तीपुर : एमएलसी डॉ. तरुण कुमार चौधरी ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार मुलाकात कर…

12 घंटे ago

EVM-VVPAT गोदाम का डीएम-एसपी ने किया मासिक निरीक्षण; सुरक्षा व्यवस्था, CCTV और अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा

समस्तीपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-डीएम रोशन कुशवाहा एवं एसपी अरविंद प्रताप सिंह ने गुरुवार को…

13 घंटे ago

समस्तीपुर : पांच दिनों तक चले मनरेगा योजनाओं की जांच पूरी, केंद्रीय टीम की रिपोर्ट का इंतजार; DDC ने कहा- रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई

समस्तीपुर/बिथान : बिथान प्रखंड की सोहमा पंचायत में मनरेगा योजनाओं में कथित अनियमितता की शिकायत…

20 घंटे ago

रोसड़ा की पहली महिला SDM के रूप में पूजा कुमारी ने संभाला पदभार

समस्तीपुर/रोसड़ा : रोसड़ा अनुमंडल के इतिहास में बुधवार को नया अध्याय जुड़ गया। पूजा कुमारी…

21 घंटे ago