समस्तीपुर :- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाले द्वितीय मंगलवार की बैठकों के अनुपालन की समीक्षा से संबंधित समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के द्वारा की गई। उक्त समीक्षा बैठक में आपदा प्रबंधन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, जिला कल्याण, जिला अल्पसंख्यक कल्याण, भवन निर्माण विभाग, सामाजिक सुरक्षा, स्थानीय क्षेत्र अभियंता संगठन 1 एवं 2 तथा अन्य संबंधित विभागों की मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन की समीक्षा की गई।
समस्तीपुर जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारी को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में होने वाले बैठकों से संबंधित अनुपालन ससमय करने का निर्देश दिया गया एवं बताया गया इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। बैठक में अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन राजेश सिंह, सिविल सर्जन एसके चौधरी, जिला शिक्षा पदाधिकारी कामेश्वर गुप्ता, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन एक एवं दो सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सहित संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद थे।
समस्तीपुर के बाद अब पटना में ट्रेन के जरिये शराब ला रही छात्रा पकड़ी गई…
समस्तीपुर : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड संख्या-39 में बंद घर से करीब 6…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लगुनियां सूर्यकंठ गांव में घर में हुई चोरी के…
समस्तीपुर/शिवाजीनगर : शिवाजीनगर प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के सरहिला गांव के राजारामपुर टोला के वार्ड-4…
बिहार में माफिया और जमीन कब्जाने वालों के खिलाफ पुलिस बड़ी कार्रवाई की तैयारी में…
मंगलवार की दोपहर महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर-10 के पास 11 लोगों से भरी…