समस्तीपुर Town

नजर हर खबर पर…

SamastipurNEWSRailway

रेल यात्रियों की सुविधा को लेकर दरभंगा एवं दौराई के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े  

समस्तीपुर :- रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए दरभंगा एवं दौराई (अजमेर) के बीच 05273/05274 दरभंगा-दौराई-दरभंगा छठ पूजा स्पेशल ट्रेन (दो फेरा) का परिचालन करने की घोषणा की है। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05273 दरभंगा-दौराई स्पेशल दरभंगा से 26.10.24 एवं 02.11.24 को 13.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन रविवार को 22.30 बजे दौराई पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 05274 दौराई-दरभंगा पूजा स्पेशल दौराई से 27.10.24 एवं 03.11.24 को दौराई से 23.45 बजे खुलेगी। यहां से यह गाड़ी विभिन्न स्टेशनों पर रूकते हुए दूसरे दिन मंगलवार को 06.50 बजे दरभंगा पहुंचेगी। अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन सीतामढ़ी, बैरगनिया, रक्सौल, नरकटियागंज, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, मथुरा जं. जयपुर, अजमेर सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए चलेगी। इस स्पेशल ट्रेन में शयनयान श्रेणी के 10 एवं साधारण श्रेणी के 06 कोच होंगे।

ProductMarketingAdMaker 14102019 082310

20201015 075150