समस्तीपुर/दलसिंहसराय : दलसिंहसराय शहर के अनुमंडलीय अस्पताल रोड में इंडियन बैंक के पास स्थित एक निजी हॉस्पिटल में शनिवार की रात बदमाशों ने हॉस्पिटल के एक कर्मी को गोली मार कर जख्मी कर दिया। चार की संख्या में पैदल आए बदमाशो ने कर्मी आईबी रोड निवासी आस्तिक प्रसाद सिंह के पुत्र हरिओम कुमार (30 वर्ष) दायां पैर के जांघ में एक गोली मार कर फरार हो गया। घटना के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने जख्मी हॉस्पिटल कर्मी को हॉस्पिटल के कर्मी के सहयोग से अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकत्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए समस्तीपुर रेफर कर दिया।
इधर जख्मी कर्मी के बयान पर पुलिस ने अस्पताल रोड स्थित ही एक अन्य निजी हॉस्पिटल संचालक और उसके एक कर्मी को हिरासत ने लेकर पूछताछ में जुटी है। शहर में हो रही चर्चाओं की बात करें तो पुलिस हिरासत में लिए गए हॉस्पिटल संचालक और जख्मी कर्मी केे हॉस्पिटल संचालक के बीच मरीज को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में गोली चलने की बात लोगों की बीच आम हो रही है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही हिरासत में लिये गये अस्पताल संचालक से रंगदारी की मांग की गई थी, जिससे संबंधित आवेदन उसनें दलसिंहसराय थाने में दिया था। हालांकि पुलिस ने अब तक उस मामले में कोई भी कारवाई नहीं की। वह मामला भी इससे जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। इधर थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन ने बताया की घटना के बाद दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी को भी देखा जा रहा है। हिरासत में लिए गए अस्पताल संचालक का कहना है की घटना के वक्त वह अपने घर में सो रहा था। पुलिस छानबीन कर रही है।
समस्तीपुर : गंगा एवं वाया नदी के जलस्तर में पिछले कुछ घंटों से मामूली गिरावट…
समस्तीपुर/पूसा : वैज्ञानिक के स्थानांतरण विवाद में पटना हाईकोर्ट ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि…
समस्तीपुर : 47 वार्डों के समस्तीपुर शहर में नगर निगम से 100 करोड़ रूपये से…
समस्तीपुर : सदर अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में बुधवार को सदर एसडीओ राकेश कुमार की अध्यक्षता…
समस्तीपुर : समस्तीपुर व्यवहार न्यायालय ने बुधवार को बहुचर्चित हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए…
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के…