Samastipur

मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चलाने वाले युवक को बदमाशों ने मारी गोली, DMCH रेफर

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी है। परिजनों ने घायल को कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घ​​​​​​टना चकमेहसी थाना क्षेत्र के कामती टोल वार्ड-12 मोहल्ला सोमनाहा वाटर वेज के पास की है। जख्मी की पहचान सोमनाहा पंचायत के सोमनाहा गांव के वार्ड बारह निवासी कामेश्वर राय का बेटा राहुल कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। वह मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान चलाता है।

बताया गया है कि मंगलवार की शाम दुकान बंद कर वह वापस अपने घर सोमनाहा लौट रहा था। इसी दौरान कामती टोल के पास पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Avinash Roy

Recent Posts

‘नशा मुक्ति दिवस’ के अवसर पर Kids and Moms Dance Academy में कार्यक्रम आयोजित

समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…

21 मिनट ago

समस्तीपुर जिले में 16 से 21 फरवरी तक प्रखंडवार जॉब कैंप का आयोजन, यहां देखें जगह और तारीख

समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…

33 मिनट ago

समस्तीपुर में आम हड़ताल के समर्थन में सड़कों पर उतरे कर्मचारी, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…

11 घंटे ago

आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर हमला मामले में पांच नामजद अभियुक्तों पर FIR दर्ज

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…

11 घंटे ago

बेटी ने अपने ही मां पर लगाया जबरदस्ती गलत काम करवाने का आरोप, हंगामे की सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस टीम

समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…

12 घंटे ago

जहर खाने से महिला की मौ’त, श्मशान घाट से समस्तीपुर पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…

12 घंटे ago