समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर शाम बदमाशों ने एक युवक को गोली मार दी। गोली युवक के बाएं हाथ में लगी है। परिजनों ने घायल को कल्याणपुर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना चकमेहसी थाना क्षेत्र के कामती टोल वार्ड-12 मोहल्ला सोमनाहा वाटर वेज के पास की है। जख्मी की पहचान सोमनाहा पंचायत के सोमनाहा गांव के वार्ड बारह निवासी कामेश्वर राय का बेटा राहुल कुमार (25 वर्ष) के रूप में की गई है। वह मोबाइल रिपेयरिंग का दुकान चलाता है।
बताया गया है कि मंगलवार की शाम दुकान बंद कर वह वापस अपने घर सोमनाहा लौट रहा था। इसी दौरान कामती टोल के पास पहले से घात लगाए कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता, बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इधर घटना की सूचना पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
समस्तीपुर : नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर शहर के मगरदही चौक स्थित Kids and…
समस्तीपुर : जिला नियोजनालय, समस्तीपुर के तत्वावधान में 16 फरवरी से 21 फरवरी तक विभिन्न…
समस्तीपुर : अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर गुरुवार को बिहार राज्य…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में बुधवार को एक आरोपी की गिरफ्तारी…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के डीआरएम कार्यालय के पीछे वाले सड़क पर गुरूवार की…
समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जितवारपुर निजामत वार्ड-19 में बुधवार को…