समस्तीपुर: ठेकेदार के अपहरण में विफल होने पर गोली मार किया ज’ख्मी
यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े
समस्तीपुर/बिथान :- समस्तीपुर जिले के बिथान थाना अंतर्गत जगमोहरा गांव में बदमाशों ने एक ठेकेदार के अपहरण का प्रयास किया। इसमें विफल होने पर ठेकेदार को गोली मार जख्मी कर दिया। बदमाशों ने ठेकेदार पर तीन गोली चलाई। जिसमें से दो गोली पैर में लगी जबकि एक गोली गाल को छूते हुए निकल गयी। जख्मी ठेकेदार को परिजन इलाज के लिए बेगूसराय ले गये हैं। जहां निजी क्लीनिक में इलाज रहा है।
यह घटना बीती रात जगमोहरा गांव में करेह नदी के वॉटरवेज पर हुई। जख्मी ठेकेदार की राजेश कुमार उर्फ गोहल सिंह (42 वर्ष) के रूप में पहचान की गयी है। जानकारी के अनुसार राजेश पंजाब में फैक्टी के लिए मजदूरों को ले जाने की ठेकेदारी करता है। वह गांव व आसपास के जरूरतमंद लोगों को सूद पर कर्ज भी देता है।
बताया गया है कि बीती रात करीब आठ बजे के बाद दो बाइक पर सवार चार बदमा जगमोहरा गांव में पहुंचे और वाटरवेज बांध के समीप राजेश के अपहरण का प्रयास किया। वे उसे जबरन बाइक पर बैठाकर ले जाने की कोशिश में थे। लेकिन बाइक पर बैठने के बजाय राजेश बदमाशों को धक्का देकर भाग निकला। तब बदमाशों ने उस पर गोली चला दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। जख्मी को लेकर परिजन बेगूसराय में हैं, जिससे घर पर फिलहाल कोई नहीं है।
DSP ने क्या कुछ कहा देखें :
बिथान में बदमाशों ने शख्स को मारी गोली, रोसड़ा SDPO सोनल कुमारी ने क्या कुछ कहा देखें…। #Samastipur #Rosera #Bithan #SamastipurPolice @Samastipur_Pol pic.twitter.com/Ihbnoa8p2v
— Samastipur Town (@samastipurtown) October 24, 2024

