समस्तीपुर :- समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र अंतर्गत उदयपुर गांव में शनिवार को अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के कथा वाचन के दौरान चोरों ने एक महिला के गले से लाखों रुपए का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। महिला कोलकाता की रहने वाली है और उसका मायका उसका समस्तीपुर में ही है। वह कोलकाता से अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का कथा सुनने ही आई है। भीड़ का फायदा उठाकर चोरों ने उनके गले से सोने की लाखों रुपये मूल्य के मंगलसूत्र की चोरी कर ली। हालांकि कार्यक्रम के आयोजनकर्ताओं द्वारा बार-बार भक्तों से अपील की जा रही है कि वह सोने के आभूषण पहनकर कथा सुनने ना आएं। भागवत कथा के आयोजनकर्ता अमन झा ने लोगों से अपील की है की अत्यधिक भीड़-भाड़ के कारण कोई असामाजिक तत्वों द्वारा आभूषण चोरी की जा सकती है आपलोग खुद भी सतर्क रहें। पूरे इलाके को सीसीटीवी से लैश किया गया है वहीं पुलिस के साथ-साथ प्राइवेट गार्ड की भी तैनाती की गई है। कथा सुनने को इतनी ज्यादा भक्तों की भीड़ उमड़ रही है इसलिये आप लोग खुद भी सतर्क रहें।
राज्य में 80 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को घर बैठे निबंधन की…
समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय स्थित आरबी कॉलेज में चल रही ग्रेजुएशन की परीक्षा…
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया.…
उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स (UP STF) ने सोमवार देर शाम बिहार के पूर्णिया…
बिहार के नालंदा जिले में बड़ा हादसा हो गया है। यहां माता शीतला के मंदिर…
बिहार-झारखंड की अदालतों, एयरपोर्ट और अन्य संवेदनशील ठिकानों को बम से उड़ाने की धमकी देने…