समस्तीपुर : कथा वाचक अनिरुद्धाचार्य इन दिनों बिहार दौरे पर है। समस्तीपुर जिले के सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत उदयपुर गांव में 5 से 11 अक्टूबर तक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का कार्यक्रम निर्धारित है। कार्यक्रम के दूसरे दिन बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत किया। इस दौरान अनिरुद्धाचार्य महाराज ने मंत्री विजय कुमार चौधरी के सामने सीएम नीतीश कुमार को कथा में आने का न्योता देते हुए बड़ी मांग रख दी।
अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि अगर नीतीश कुमार बिहार में सभी बूचड़खाने को बंद कर दे और गाय को राजमाता का दर्जा देते है तो वो आजीवन मुख्यमंत्री बने रहेंगे। साथ ही अनिरुद्धाचार्य ने कहा कि बिहार में बाढ़ की विभीषिका को खत्म करने के लिए अगर सरकार बड़ी नदी को छोटी नदी से जोड़ती है तो हर साल होने वाली तबाही पर अंकुश लग सकती है।
अनिरुद्धाचार्य के बूचड़खाना बंद करने के सवाल पर विजय चौधरी ने कहा कि वो उनके मुख्यमंत्री और उनकी सरकार गौ माता को माता मानती है। आपके द्वारा दिये संदेश को वो जरूर सीएम तक पहुंचाएंगे। वहीं नदी को नदी से जोड़ने वाले सवाल पर कहा कि उनकी सरकार इस दिशा में पिछले दस वर्षों से कार्य कर रही है।
बिहार में कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले दो और अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया…
समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…
बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…
समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…
राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…