Samastipur

दिपावली और छठ महापर्व को लेकर होली मिशन हाई स्कूल में विशेष उत्सव का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान होली मिशन हाई स्कूल के सभी शाखाओं मोहनपुर, काशीपुर, दलसिंहसराय और सतमलपुर में प्रकाश पर्व दीपोत्सव एवं लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के उपलक्ष्य में विशेष उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

विद्यालय के होनहार बच्चों द्वारा छठ पूजा की महत्ता को दर्शाते हुए विशेष झाकियां प्रस्तुत की गईं। विद्यालय के नन्हें-मुन्हे बच्चों ने व्रतियों का आकर्षक स्वरुप धारण कर इस महापर्व की महत्ता का विशेष सन्देश दिया। बच्चों को सजाने हेतु विद्यालय की शिक्षिकाओं का विशेष योगदान रहा।

दीपावली के उपलक्ष्य में विद्यालय के बच्चों के द्वारा रंगोली, दिया डेकोरेशन, पोस्टर मेकिंग आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी छात्र–छात्राओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता दिखाईं। सभी ने एक से बढ़कर एक रंगोलियाँ बनाई, आकर्षक दीप सजाये तथा लक्ष्मी एवं गणेश का रूप धारण कर उपस्थित लोगों को इस प्रकार मोहित कर लिया कि लोगों की नजरें उनसे हटी ही नही।

इन प्रतिभागियों में विदुषी आर्या, प्रियंका कुमारी, दीपिका, खुशी, अमृत मिश्र, रितिका कुमारी, अद्विका, आकृति, अदिति, सृष्टि, जयानिधि, शुभम, वरुण, शशांक, आदित्य, अन्नत, शुभम आदि रहें। विद्यालय के निदेशक ने सभी को दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएँ दी तथा उपहार भेंट दिये एवं सभी प्रतिभागियों को अपना शुभाशीष प्रदान किया और कहा कि जिस प्रकार दीप अंधकार दूर करते हैं ठीक इसी तरह छोटे–छोटे प्रयासों से बड़ी कठिनाइयों को भी दूर किया जा सकता है।

विद्यालय प्राचार्य अमृत रंजन ने भी बच्चों की अप्रतिम प्रयासों और प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्सावर्धन करते हुए कहा कि दीपोत्सव और छठ महापर्व हमारे परम्पराओं और विरासत को संजोए रखता है जिससे अनेकता में एकता देखने को मिलता है। विद्यालय के पूर्व प्राचार्य डॉ. एस के अहमद ने भी विद्यालय में आयोजित छठ महापर्व कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं के उत्साहपूर्वक भाग लेने हेतु प्रशंसा की तथा उन्होंने दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई प्रेषित की। इसके साथ-साथ इस उत्साह भरे कार्यक्रम में विद्यालय परिवार के सभी अध्यापक/अध्यापिकागण तथा हजारों की संख्या में अन्य विद्यार्थीगण उपस्थित रहें।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

1 घंटा ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

2 घंटे ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

2 घंटे ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

10 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

23 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

1 दिन ago