Bihar

उत्तर बिहार के प्रमुख एयरपोर्ट दरभंगा से दिल्ली नए इंडिगो विमान की बुकिंग आज से शुरू होगी, मुंबई फ्लाइट में भी बुकिंग

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

उत्तर बिहार के प्रमुख एयरपोर्ट दरभंगा से दिल्ली के लिए इंडिगो एयरलाइंस की नई फ्लाइट की बुकिंग बुधवार शाम से शुरू हो जाएगी। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के कार्यकारी अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद संजय झा ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइंस ने पिछले दिनों दरभंगा से दिल्ली और मुंबई से उड़ानें शुरू करने का फैसला लिया था। दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट 12 दिसंबर को उड़ान भरेगी। इसके लिए यात्री बुधवार शाम से टिकट बुक कर सकेंगे। वहीं, मुंबई के लिए इंडिगो की नई फ्लाइट की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है।

जेडीयू सांसद संजय झा ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि इंडिगो के नए विमान शुरू होने से दरभंगा से देश की राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई के बीच हवाई यात्रा सुलभ होगी। इससे उत्तर बिहार के लाखों लोगों को फायदा पहुंचेगा। साथ ही मिथिला क्षेत्र के विकास को भी बल मिलेगा।

बता दें कि पिछले हफ्ते संजय झा ने ही दरभंगा एयरपोर्ट से नई उड़ान शुरू होने की जानकारी दी थी। उन्होंने कहा था कि इंडिगो एयरलाइंस को दिल्ली और मुंबई फ्लाइट के लिए दरभंगा एयरपोर्ट पर स्लॉट मिल या है। अब दरभंगा से दिल्ली के बीच रोजाना और मुंबई के लिए हफ्ते में चार दिन इंडिगो की फ्लाइट चलाई जाएगी। मुंबई की फ्लाइट की शुरुआत 1 दिसंबर से होने वाली है।

बता दें कि पिछले कुछ महीनों से दरभंगा एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां से फिलहाल एक ही एयरलाइंस (स्पाइसजेट) की फ्लाइट चल रही थी। इसमें भी कई बार विमान के देरी से आने और जाने और अचानक रद्द हो जाने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। जेडीयू सांसद संजय झा ने पिछले महीने नागरिक उड्डयन मंत्री राम नाइ्क से मुलाकात कर दरभंगा एयरपोर्ट पर विमानों की संख्या बढ़ाने और सुविधाएं विकसित करने की मांग की थी।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर की सड़कों पर अचानक उतरी पुलिस, SP अरविंद प्रताप सिंह ने खुद संभाली कमान, एक-एक वाहनों की हुई जांच

समस्तीपुर : अपराध नियंत्रण और शराबबंदी कानून के प्रभावी अनुपालन को लेकर शनिवार को जिला…

19 मिनट ago

रोसड़ा में बच्चे का झाला दिखाने के बहाने आभूषण दुकान में घुसा बदमाश, हथियार दिखाकर जेवर से भरा बाॅक्स लेकर हुआ फरार

समस्तीपुर/रोसड़ा : समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत एरौत चौक स्थित सुमन ज्वेलर्स में…

36 मिनट ago

समस्तीपुर जिले इन 6 प्रखंडों में 5 से 10 अक्टूबर तक लगेगा जॉब कैंप, 150 पदों पर होगा युवाओं का चयन

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर है। जिला नियोजनालय…

50 मिनट ago

रात से ही गायब 10 वर्षीय मासूम बच्चे का शव गाछी में मिला, पहुंची पुलिस; परिजनों ने जताई ह’त्या की आशंका

समस्तीपुर/विद्यापतिनगर : समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र की बढ़ौना पंचायत के वार्ड संख्या-3 स्थित…

9 घंटे ago

होली मिशन हाई स्कूल के संस्थापक स्व. रति रंजन प्रसाद की जयंती  समारोह पूर्वक मनायी गयी

समस्तीपुर : होली मिशन हाई स्कूल मोहनपुर के प्रांगण में शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी,…

22 घंटे ago

जीविका के 20 साल पूरे होने पर समस्तीपुर में ‘नीतीश संवाद कार्यक्रम’ आयोजित, डिप्टी-सीएम बोले- “जीविका ने बदली गांवों की तस्वीर”

समस्तीपुर : मोहनपुर स्थित यूएन पैलेस में शुक्रवार को जदयू महिला प्रकोष्ठ की ओर से…

23 घंटे ago