Samastipur

भाकपा माले के ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’ पहुंची समस्तीपुर, महासचिव कहा- BJP के कारण नीतीश का दायरा सीमित

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- भाकपा माले के ‘बदलो बिहार न्याय यात्रा’ मंगलवार को समस्तीपुर पहुंची। इस क्रम में समस्तीपुर कॉलेज के समीप आइसा-आरवाईए के तत्वावधान में छात्र-युवा संवाद का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता आइसा के जिलाध्यक्ष लोकेश राज, कॉलेज इकाई अध्यक्ष संजीव कुमार ने की तथा संचालन जिला सचिव सुनील कुमार सिंह, आरवाईए जिला सचिव रौशन कुमार ने किया। इसमें महासचिव धीरेन्द्र झा ने कहा कि बीजेपी के कारण नीतीश कुमार का दायरा सीमित हो गया है। इस कारण से अपसरशाही चरम पर है। वहीं बिहार का विकाश अवरुद्ध हो रहा है। बदलो बिहार न्याय यात्रा से भारी संख्या में छात्र-नौजवान जुड़ रहे हैं।

मौके पर मयंक यादव, सुरेन्द्र सिंह, प्रो. उमेश कुमार, बैद्यनाथ यादव, आरवाईए राज्य उपाध्यक्ष रणजीत राम, मनीषा कुमारी, दरख़्शा जवी, उदय कुमार, रवि रंजन कुमार, अनिल कुमार, अभीषेक कुमार, विवेक कुमार, गौतम सैनी, दीपक यदुवंशी, प्रभात रंजन गुप्त आदि मौजूद थे। समस्तीपुर से निकलने के बाद माले कर बिहार न्याय यात्रा उजियारपुर के मालती गांव पहुंची। जहां आयोजित सभा को माले के पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र झा, विधायक दल के नेता महबूब आलम, पूर्व विधायक मंजू प्रकाश, आइसा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत आदि ने संबोधित किया। मौके पर उमेश कुमार, महावीर पोद्दार, फूलबाबू सिंह, गंगा प्रसाद पासवान, जफर अंसारी, शमीम मंसूरी, तननजय प्रकाश, दिलीप कुमार राय, मो उस्मान आदि मौजूद थे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर में पैक्स समितियों के व्यावसायिक विस्तार को लेकर प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित

समस्तीपुर : सहकारिता विभाग की ओर से सोमवार को शहर के कर्पूरी सभागार में एक…

2 घंटे ago

एनडीए का क्लीन स्वीप; नीतीश, नितिन, कुशवाहा, रामनाथ और शिवेश राज्यसभा चुनाव जीते

बंगाल चुनाव से पहले एनडीए ने बिहार में राज्यसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करते हुए…

4 घंटे ago

जान के सुरक्षा की मांग को लेकर समस्तीपुर कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठा पूरा परिवार, DM और SP से सुरक्षा की गुहार

समस्तीपुर : मोहनपुर थाना क्षेत्र के माधोपुर सरारी गांव का एक परिवार सोमवार को कलेक्ट्रेट…

5 घंटे ago

ओवैसी-मायावती को मना लिया, लेकिन कांग्रेस और राजद के ही 4 विधायकों से गच्चा खा गए तेजस्वी

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाले महागठबंधन के साथ राज्यसभा…

5 घंटे ago

बिहार पुलिस दारोगा प्रीलिम्स रिजल्ट 2026 जारी, दूसरे चरण के लिये 35857 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार सरकार के गृह विभाग में पुलिस दरोगा…

9 घंटे ago

बेगुसराय से गायब हुई दो बच्चों की माँ अपने बच्चों के साथ समस्तीपुर से बरामद

समस्तीपुर/अंगारघाट : बेगुसराय जिला के मंसूरचक थानांतर्गत तेमुहा गांव से 6 माह पूर्व हुई गायब…

13 घंटे ago