Samastipur

BRB कॉलेज में NSS द्वारा “स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

समस्तीपुर :- दिवाली विद माय भारत फर्स्ट एनिवर्सरी सेलिब्रेशन 2024 के अंतर्गत 27 से 30 अक्टूबर तक चल रहे जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को बीआरबी कॉलेज के एनएसएस इकाई के द्वारा “स्वस्थ और सुरक्षित दिवाली” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एनएसएस स्वयंसेवाकों ने स्वस्थ्य एवं सुरक्षित दिवाली मनाने हेतु बैनर और पोस्टर बनाएं। साथ ही छात्र-छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से भी स्वस्थ एवं सुरक्षित दिवाली मनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य डॉ. बीके चौधरी ने की। प्रो. हरि नारायण, डॉ. शिरीन, एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रो. शबनम कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर इस इस कार्यक्रम की शुरुआत की। इस अवसर पर प्रोग्राम ऑफिसर शबनम कुमारी ने इस दिवाली दिया एवं मोमबत्ती का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करने का आह्वान किया। घर और बाहर के साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान देने को कहा साथी अपने आसपास रहने वाले लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करने को कहा।

प्रो. हरि नारायण ने छात्रों को सस्ती, सादी और सुरक्षित दिवाली मनाने को कहा। डॉ. शिरीन ने पटाखों से बचने को कहा और दिवाली के अवसर पर जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमता अनुसार मदद करने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। छात्रों ने बैनर के माध्यम से ग्रीन दिवाली मनाने के लिए समाज को प्रेरित किया, साथ ही इस दिवाली ज्ञान, प्रेम और सौहार्द को बढ़ावा देने वाले स्लोगन के माध्यम से जागरूकता फैलाया।

वहीं स्वयंसेवक मुस्कान कुमारी एवं हर्षिता रानी ने अपने रंगोली के माध्यम से स्वच्छ एवं सुरक्षित दिवाली मनाने के लिए जागरूक किया। एनएसएस प्रोगाम ऑफीसर प्रो. शबनम कुमारी ने किया। एनएसएस स्वयंसेवक स्मृति, लक्ष्मी, गोविंद, अंजलि, शिवशंकर, अनमोल, अनिकेत,मुस्कान दीपक, जानवी सुप्रिया आदि के सहयोग से संपन्न हुआ।

Avinash Roy

Recent Posts

दलसिंहसराय स्थित कनक हॉस्पिटल में बच्ची की मौ’त पर हंगामा, दो दिन से मृ’त बच्ची को वेंटिलेटर पर जिंदा बता इलाज का आरोप

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : समस्तीपुर जिले के दलसिंहसराय शहर के सरदारगंज चौक स्थित कनक हॉस्पिटल में एक…

6 घंटे ago

चार माह के बकाया वेतन के लिए अनशन पर बैठी ANM का टूटा अनशन, समस्तीपुर सिविल सर्जन ने लस्सी पिलाकर कराया अनशन समाप्त

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज विरसिंहपुर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य…

6 घंटे ago

चार महीने से वेतन नहीं मिला तो समस्तीपुर सिविल सर्जन कार्यालय के सामने अनशन पर बैठी ANM

समस्तीपुर : विगत चार माह से वेतन नहीं मिलने से नाराज स्वास्थ्य विभाग की एएनएम…

9 घंटे ago

समस्तीपुर : गैस कनेक्शन के विज्ञापन पर क्लिक करते ही साइबर ठगी, खाते से 2.23 लाख उड़ाए

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीननगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रासपुर पतसिया गांव निवासी राणा प्रभाकर…

10 घंटे ago

आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन में लापरवाही पर होगी कार्रवाई : डीएम

समस्तीपुर : कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को डीएम रोशन कुशवाहा की अध्यक्षता में आईसीडीएस की…

10 घंटे ago