Samastipur

3 नवंबर को समस्तीपुर पहुंचेगी एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 की ‘ट्रॉफी गौरव यात्रा’

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा 3 नवंबर को आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 के ट्रॉफी गौरव यात्रा के आयोजन से संबंधित की जा रही तैयारी की समीक्षा बैठक अपने कार्यालय में की गई। विदित हो कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 के ट्रॉफी गौरव यात्रा जो बिहार के विभिन्न जिलों में जाएगी। समस्तीपुर में इसके आगमन की तिथि 3 नवंबर को 8:00 पूर्वाह्न निर्धारित है।

इसके लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त 24 व्यक्ति, पुलिस बल, दंडाधिकारी, 20 स्थानीय महिला खिलाड़ी, 25 शारीरिक शिक्षक तथा पदाधिकारी के भाग लेने की संभावना है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि समारोह स्थल का चयन एवं अन्य आवश्यक तैयारी ससमय करना सुनिश्चित कर लेंगेे।

पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को निर्देश दिया गया है। परिवहन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं चिकित्सा हेतु सिविल सर्जन को यात्रा के दौरान समारोह स्थल पर एक एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के आयुक्त को निर्देश दिया गया और प्रचार प्रसार हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश  दिया गया।

जिलाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त समस्तीपुर को बनाया गया एवं निर्देश दिया गया कि अपने पर्यवेक्षण में सभी कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराना संपन्न करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, उपविकास आयुक्त, नगर निगम के आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

Avinash Roy

Recent Posts

फर्जी B.Ed. डिग्री पर बहाल महिला शिक्षिका पर गिरी गाज, निगरानी विभाग ने समस्तीपुर नगर थाने में FIR दर्ज करायी

समस्तीपुर : जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच के क्रम में एक और बड़ा…

1 घंटा ago

समस्तीपुर : मक्के के खेत में हथियार के बल पर युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, अधमरा होने पर छोड़ा

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी…

1 घंटा ago

बिहार में महिला सिपाही की रहस्यमयी मौत..पुलिस विभाग में हड़कंप, पति हिरासत में

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…

2 घंटे ago

विभूतिपुर में शादीशुदा महिला को प्रेमी संग पकड़कर ग्रामीणों ने मंदिर में कराई शादी

समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…

3 घंटे ago