समस्तीपुर :- जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा द्वारा 3 नवंबर को आयोजित एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 के ट्रॉफी गौरव यात्रा के आयोजन से संबंधित की जा रही तैयारी की समीक्षा बैठक अपने कार्यालय में की गई। विदित हो कि एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप 2024-25 के ट्रॉफी गौरव यात्रा जो बिहार के विभिन्न जिलों में जाएगी। समस्तीपुर में इसके आगमन की तिथि 3 नवंबर को 8:00 पूर्वाह्न निर्धारित है।
इसके लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा प्रतिनियुक्त 24 व्यक्ति, पुलिस बल, दंडाधिकारी, 20 स्थानीय महिला खिलाड़ी, 25 शारीरिक शिक्षक तथा पदाधिकारी के भाग लेने की संभावना है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा जिला खेल पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि समारोह स्थल का चयन एवं अन्य आवश्यक तैयारी ससमय करना सुनिश्चित कर लेंगेे।
पुलिस व्यवस्था के लिए पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय को निर्देश दिया गया है। परिवहन के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी एवं चिकित्सा हेतु सिविल सर्जन को यात्रा के दौरान समारोह स्थल पर एक एंबुलेंस एवं प्राथमिक उपचार की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया। साफ-सफाई को लेकर नगर निगम के आयुक्त को निर्देश दिया गया और प्रचार प्रसार हेतु जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिया गया।
जिलाधिकारी द्वारा इस कार्यक्रम के लिए नोडल पदाधिकारी नगर आयुक्त समस्तीपुर को बनाया गया एवं निर्देश दिया गया कि अपने पर्यवेक्षण में सभी कार्यक्रम को सुचारू रूप से कराना संपन्न करेंगे। बैठक में अपर समाहर्ता समस्तीपुर, उपविकास आयुक्त, नगर निगम के आयुक्त, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।
बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस विभाग में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब महिला सिपाही का…
समस्तीपुर : देश के अलग-अलग राज्यों में हो रही साइबर ठगी की राशि बिहार में…
समस्तीपुर : जिले में लोगों की जेब पर रोजाना साइबर ठगों का हमला हो रहा…
समस्तीपुर/विभूतिपुर : समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की रात…
समस्तीपुर : दिव्यांगजनों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने और उनके अधिकारों के…
समस्तीपुर : नगर थाना क्षेत्र के मगरदही घाट स्थित छपरा टायर दुकान पर मंगलवार को…