Samastipur

कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आज दूसरा दिन, समस्तीपुर और दरभंगा में रहेंगे तेजस्वी यादव; विस चुनाव को लेकर लेंगे फीडबैक

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े 

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम का आज दूसरा दिन है। नेता विपक्ष आज भी समस्तीपुर में ही रहेंगे। जहां अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों के आरजेडी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। इसके बाद शाम को वह दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। तेजस्वी यादव 10 सितंबर से कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले आरजेडी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जोश भरने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। इसकी शुरुआत उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर की जन्मस्थली समस्तीपुर से की। तेजस्वी पहले दिन समस्तीपुर के 5 विधानसभा क्षेत्र मोरवा, सरायरंजन, मोइनुद्दीन नगर, उजियारपुर और विभूतिपुर के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद अब आज वह समस्तीपुर, रोसड़ा, कल्याणपुर, वारिसनगर और हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के आरजेडी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए।

तेजस्वी यादव 12 सितंबर को दरभंगा जिले के दरभंगा, बहादुरपुर, हायाघाट, केवटी और जाले विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। 13 तारीख को दरभंगा ग्रामीण, गौराबौराम, बेनीपुर, अलीनगर और कुशेश्वरस्थान के कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करेंगे। 14 सितंबर को तेजस्वी मधुबनी में मधुबनी, राजनगर, बेनीपट्टी, बिस्फी और हरलाखी के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। रात्रि विश्राम वह मधुबनी में करेंगे और 15 सितंबर को मधुबनी जिले के लोक फुलपरास, झंझारपुर और खजौली विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।

Avinash Roy

Recent Posts

समस्तीपुर के चार विभिन्न फर्मों पर सेल्स टैक्स विभाग ने लगाया 4 करोड़ 48 लाख का पेनाल्टी

समस्तीपुर : शहर के चार विभिन्न फर्मों पर लगभग साढ़ चार करोड़ रूपये पेनाल्टी लगाया…

26 मिनट ago

मोरसंड से स्कूल छोड़ फरार हुए तीनों छात्र एक दिन बाद सिंघिया घाट से हुए बरामद, मैदान में गुजारी रात

समस्तीपुर/पूसा : पीएम श्री किसान उच्च माध्यमिक विधालय, मोरसंड के 9वीं कक्षा के 3 छात्र…

3 घंटे ago

समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में 12 नए न्यायिक आवासों का उद्घाटन

समस्तीपुर : समस्तीपुर न्यायाधीश आवासीय परिसर में नवनिर्मित 12 न्यायिक पदाधिकारियों के आवास (पीओ क्वार्टर)…

5 घंटे ago

वायरल संक्रमण व टाइफाइड के मरीजों की संख्या में इजाफा, सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य अस्पतालों में जुट रही मरीजों की भीड़

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले में लगातार बदलते मौसम ने लोगों की सेहत पर असर डालना…

5 घंटे ago

समस्तीपुर : बैंक से 50 हजार Cash लेकर घर लौट रहे व्यक्ति को बदमाशों ने चकमा देकर रूमाल में बंधा कागज का बंडल थमाकर पैसे उड़ाए

समस्तीपुर/कल्याणपुर : समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) शाखा से…

5 घंटे ago

10वीं व ITI पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, समस्तीपुर में 17 जुलाई को जॉब कैंप

समस्तीपुर : समस्तीपुर जिले के बेरोजगार और नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए…

5 घंटे ago