Samastipur

समस्तीपुर: ससुराल जा रहा युवक सड़क हादसे का शिकार, मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम

यहां क्लिक कर हमसे व्हाट्सएप पर जुड़े

समस्तीपु/विद्यापतिनगर : विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र के बोचहा पेट्रोल पंप के समीप एनएच-122बी पर शुक्रवार की देर शाम सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जिसकी पहचान बोचहा निवासी देवेंद्र राय के 22 वर्षीय पुत्र गौतम कुमार के रूप में की गई। बताया जाता हैं कि शुक्रवार की शाम गौतम अपने पैसन प्रो बाइक से बछवाड़ा थाना के लोदियाही ससुराल जा रहा था।

इसी बीच बोचहा पेट्रोल पंप से थोड़ा पहले एनएच-122बी पर रखे गिट्टी की ढेर से बाइक का संतुलन बिगड़ गया। जिससे वह काफी दूर तक सर के बल सड़क पर घसीटते रह गया। तेज आवाज सुन स्थानीय लोगो की भीड़ लग गई। इसी बीच किसी ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पीएचसी विद्यापतिनगर ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार गौतम चकजोहरा बाजार में चाय का दुकान चलाता था। जो शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर लोदियाही ससुराल जा रहा था। गौतम को एक वर्ष का लड़का अमित व पत्नी कंचन देवी है।

Avinash Roy

Recent Posts

सोनपुर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट की जमीन खरीद को मंजूरी, 4200 एकड़ जमीन का होगा अधिग्रहण

बिहार की राजधानी पटना के पास पहला ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा का सपना साकार होने वाला…

2 घंटे ago

बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा की काॅपियों के जांच की तैयारी शुरू

समस्तीपुर : इंटरमीडिएट व मैट्रिक परीक्षा, 2026 की कापियों की जांच (मूल्यांकन ) कराने की…

2 घंटे ago

मुफस्सिल थाने की पुलिस ने पिता-पुत्र समेत चार वारंटी को किया गिरफ्तार

समस्तीपुर : मुफस्सिल थाने की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोरदिवा गांव में छापेमारी कर…

11 घंटे ago

समस्तीपुर मंडल कारा में विचाराधीन कैदी के पास से मोबाइल बरामद, मुफस्सिल थाने में FIR दर्ज

समस्तीपुर : मंडल कारा में तलाशी अभियान के दौरान एक विचाराधीन कैदी के पास से…

12 घंटे ago

महिलाओं ने एक दूसरे को गुलाल लगा धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

समस्तीपुर/दलसिंहसराय : फागुन की मस्ती और रंगों के आगमन के साथ ही शहर में होली…

12 घंटे ago

बिहार में ‘पुलिस दीदी’ का होगा गठन, सम्राट चौधरी बोले- हर पुलिस लाइन में खुलेगा स्कूल

बिहार विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन हंगामेदार रहा. सत्ता और विपक्ष आमने-सामने दिखे.…

15 घंटे ago