समस्तीपुर : कहते है आवश्यकता ही अविष्कार की जननी है। कुछ इसे ही चरितार्थ करते हुए एक छोटे से कस्बे के रहने वाले युवक ने अपनी जरूरत को लेकर बांस के फ्रेम के सहारे साईकिल बना डाला। जो अब लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड अंतर्गत सिरसी वार्ड संख्या-2 के रहने वाला संजय साजन जो छोटे मोटे कार्यक्रमों में डेकोरेशन का काम करता है। काम के सिलसिले में आने जाने के लिए उसके पास पुरानी टूटी साईकिल थी। जिससे उसे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
संजय का कहना है कि बाजार में बिकने वाली महंगी साईकिल खरीदने की क्षमता नही थी । ऐसे में उसने जुगाड़ टेक्नोलॉजी से बांस के फ़्रेम के सहारे साईकिल बना डाला। संजय बताते है कि 500 रुपये खर्च कर 25 दिनों की मेहनत के बाद उसने इस साईकिल को तैयार कर लिया। इसमें उसने अपने पुराने साइकिल के रिम को मरम्मत कर इस्तेमाल किया। 15 अगस्त के दिन अपने हाथों से बनाये साईकिल को लांच किया। संजय के द्वारा बांस से बनाये गए इस साइकिल को देख लोग इसकी सराहना कर रहे है। लोग उसकी साईकिल के साथ फोटो खिंचवाने की कोशिश करते है।
Sonia Gandhi on Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में नीतीश कुमार के राजनीतिक…
बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरा होने के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
समस्तीपुर : शहर के मोहनपुर रोड में मंगलवार को भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पहुंचे।…
समस्तीपुर : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-रोसड़ा मुख्य पथ पर लख्खी चौक मोड़ के पास…
समस्तीपुर : जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और लंबित आपराधिक मामलों के त्वरित निष्पादन…
समस्तीपुर : दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर शहर की हवा पर साफ…